नाहरगढ़ अभयारण्य के पीछे लेपर्ड का मिला शव

नाहरगढ़ अभयारण्य के पीछे लेपर्ड का मिला शव

नाहरगढ़ अभयारण्य के मायला बाग स्थित धनुषधारी हनुमान के मंदिर के पीछे नर लेपर्ड का शव मिला है। प्रथमदृष्टया बताया जा रहा है कि इसकी मौत किसी दूसरे लेपर्ड के साथ संघर्ष हुआ है। लेपर्ड के शव को पशुचिकित्सा पॉलीक्लिनिक ले जाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड में शामिल वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद माथुर,डा.ॅ पुरुषोत्तम शर्मा और डॉ.उषा चौधरी ने जांच की। इस दौरान लेपर्ड की बॉडी पर निशान मिले है। इसका किसी दूसरे लेपर्ड से संघर्ष हुआ है।

ज्वेलरी मशीनरी और अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो का प्री शो आयोजित
जयपुर। टोंक रोड स्थित एक होटल में रविवार को केएनसी सर्विसेज और ज्वेलरी मशीनरी एंड एक्सेसीरीज फोरम की ओर से ज्वेलरी मशीनरी और एलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो का प्री शो सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें जयपुर के ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरर्स को आमंत्रित किया गया। जेएमएआईआईई के कनवीनर सतपाल कपूर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्वेलरी मशीनरी और एलाइड प्रोडक्ट की पहली एग्जिबिशन देश में मुंबई में होने जा रही है। जिसमें सभी ज्वेलरी मैन्यूफैक्चरर्स को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर केएनसी सर्विसेज की एमडी क्रांति नागवेकर,जेएमए फोरम के चेयरमैन फरहाद सेथना, ज्वॉइंट सेक्रेट्री पराग गांधी,कमेटी मेंबर बंटी जी, केएनसी सर्विसेस से तपन कुमार और रोहित मेटिया उपस्थित थे। एग्जिबिशन का आयोजन केएनसी सर्विसेज के द्वारा होगा जबकि जेएमए फोरम होगा पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

। राजस्थान विधानसभा में 23 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बजट पेश करने के बाद सीएम आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई देने देने वालों का तांता लगा हुआ है, अब तक 50 हजार से लोग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई देने और उनका आभार जताने सीएम हाउस पहुंच चुके हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, महिला, युवा बुजुर्ग और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से भी रोजाना लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचते हैं। बधाई देने का सिलसिला 24 फरवरी से शुरू हुआ था जो अब तक जारी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zxQKfXA
https://ift.tt/Ci10oMD

Post a Comment

और नया पुराने