UP समेत 4 राज्यों में जीत का माहौल:राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनियां बोले-UP की जीत में छिपी भविष्य में राजस्थान की प्रचण्ड जीत
यूपी समेत 4 राज्यों में बीजेपी की जीत होती दिखने पर राजस्थान बीजेपी में जश्न का माहौल है। जीत से उत्साहित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा यूपी की जीत में ही भविष्य में राजस्थान में बीजेपी की प्रचण्ड जीत छिपी है। पंजाब को छोड़कर बाकी सभी जगह बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा है। हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी 4 राज्यों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। पूनिया ने कहा उत्तरप्रदेश पर पूरी दुनिया की निगाह थी। वहां के परिणाम उत्साहजनक हैं। उम्मीद है बहुत अच्छे बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी। रिजल्ट से संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस को पूरे देश में नीतियों, विचार और व्यवहार के आधार पर जनता ने नकार दिया है। पूनिया ने कहा इस चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति क्षेत्रीय दल तक सीमित हो जाएगी। यूपी के चुनाव को सभी राजनीतिक दलों ने प्रयोगशाला बना दिया था। राष्ट्रवाद के साथ मोदी और योगी का जो कॉम्बिनेशन है, जिसमें विचार,नीति,व्यवहार और विकास सब चीजें दिखती हैं। आने वाले समय में इस तरह का मॉडल राजनीति में अच्छा संकेत है।
UP में डबल इंजन सरकार की डबल रफ्तार
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा 5 राज्यों के चुनाव रूझान अब यह दिखा रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के आधार पर हर प्रदेश के लोग उनके नेतृत्व को मजबूत करना चाहते हैं। यूपी में डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से चली आ रही है। मणिपुर,गोवा और उत्तराखण्ड के नतीजे भी साफ तौर पर बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में म्युजिक-डांस के साथ जश्न
राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। 5 में से 4 राज्यों में जीत का सेलीब्रेशन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने म्युजिक की धुन पर नाचकर मनाया। बीजेपी ऑफिस कैम्पस को नरेन्द्र मोदी के कटआउट्स के साथ बीजेपी के झण्डों से सजाया गया। इस दौरान गुलाल और रंग भी उड़ाया गया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाम पर जमकर नाच-गाना किया। फागुन के महीने में जीत की खुशियों में एक दूसरे को गुलाल भी लगाया। विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
No Deposit Bonus Casinos 2021 - Win Real Money at US
जवाब देंहटाएंWe list 10 best herzamanindir.com/ online wooricasinos.info casinos with no deposit kadangpintar bonuses in the US. Find the best USA no 최고의 온라인카지노사이트 deposit bonus codes and get casinosites.one your free spins
एक टिप्पणी भेजें