CM बोले- बीजेपी के कारण देश में तनाव:करौली, ब्यावर की घटना के लिए भी बताया जिम्मेदार, कहा- यूपी में फेक एनकाउंटर हो रहे हैं

 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश प्रदेश में जाति-धर्म के नाम पर हो रहे तनाव के लिए केंद्र और बीजेपी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही बीजेपी और योगी आदित्यानाथ सरकार को निशाने पर लिया।

गहलोत ने करौली की घटना के पीछे भी धार्मिक आधार पर गोलबंदी को जिम्मेदार बताया है। गहलोत ने यूपी में योगी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- आपकी गवर्नेंस की अप्रोच पर ध्यान जाता नहीं है। केवल पर्सेप्शन पैदा करके राजनीति करते हैं।

यूपी में बुलडोजर ही चुनाव चिन्ह रहा
बाड़मेर में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि यूपी में बुलडोजर ही चुनाव चिन्ह ही बना लिया गया। फेक एनकाउंटर हुए। उसे ही इस रूप में बता दिया गया जैसे वहां के मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा एक्शन लिया हो। फेक एनकाउंटर करना बहुत आसान है, लेकिन कानून का राज होगा तभी देश चलेगा।

फेक एनकाउंटर में तो निर्दोष लोग भी मर सकते हैं। कानून कहता है कि कितना भी बड़ा क्रिमिनल है उसे फांसी दिलवाइए। उसका एक पूरा प्रोसेस है। यह कानून का राज है, कानून का राज स्थपित रहेगा तभी देश चलेगा, वरना दुश्मनी पैदा होगी।

धर्म-जाति के नाम पर माहौल बिगड़ रहा है
मुख्यमंत्री ने शनिवार को करौली और आज ब्यावर में हुई घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है। गहलोत ने कहा-प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि जाति और धर्म के नाम पर जगह जगह ध्रुवीकरण हो रहा है। वह उचित नहीं है। इसी कारण देश में जगह जगह तनाव हो रहा है। करौली की घटना आपके सामने है। आज ब्यावर में छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक व्यक्ति की हत्या हो गई।

अब इस तरह के विवाद को भी जाति धर्म के नाम पर रंग दे देते हैं। झगड़ने वालों में धर्म अलग-अलग हैं। उसे इश्यू बनाते हैं। मेरा मानना है कि जिस प्रदेश में शांति भाईचारा, सद्भाव रहता है, वहीं विकास का माहौल बनता है। आज महंगाई, बेरोजगारी बड़ी चुनौतियां हैं, युवाओं में छटपटाहट है।

2 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم