KGF 2: शख्स को नहीं करनी थी शादी, इनविटेशन कार्ड पर लिखवाया ये डायलॉग



कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। फिल्म के डायलॉग्स का क्रेज तो लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इन दिनों हर किसी की जुबान पर रॉकी भाई का ही नाम है। यश की फिल्म से प्रभावित होकर एक शख्स ने तो अपनी शादी के कार्ड पर ही कुछ ऐसा लिखवा डाला है कि आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वेडिंग इनविटेशन कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर एक शख्स ने केजीएफ 2 का एक पॉपुलर डायलॉग लिखवाया है। 

क्या लिखा है शादी के कार्ड पर?

जीएफ 2 के ट्रेलर में ही यश का एक धांसू डायलॉग है -Violence...Violence...Violence...I Don’t Like It...I Avoid....But... Violence Likes Me...I Can’t Avoid...। अब इसी डायलॉग का इस्तेमाल करके इस शख्स ने अपने दिल की बात को शादी के कार्ड पर लिखवा दिया है। वायरल हुए इस शादी के कार्ड पर लिखा है- Marriage Marriage Marriage...I dont Like it...I avoid...but my relatives like Marriage i can't avoid..। इस शादी के कार्ड पर लोग लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो कॉमेंट में कह दिया है, 'बंदा तो रॉकी भाई का जबरदस्त फैन निकला।

बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 का जलवा 

केजीएफ 2 का जलवा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है। देश में यश की फिल्म ने 238 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसमें श्रीनिधि शेट्टी ने लीड  रोल अदा किया है। केजीएफ 2 में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रवीना टंडन ने भी अहम रोल प्ले किया है। 

Post a Comment

और नया पुराने