नई दिल्ली। साउथ कोरियाई कंपनी Samsung का जलवा दुनियाभर में बरकरार है। साल 2022 की पहली तिमाही (जनवरी 2022 से मार्च 2022) के दौरान Samsung दुनिया की नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। इस मामले में Samsung ने दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Apple और चीनी कंपनी शाओमी को पीछे छोड़ दिया है। Samsung का साल 2022 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर करीब 24 फीसदी रहा है। जो कि साल 2021 की चौथी तिमाही में 19 फीसदी हुआ करता था। इस लिस्ट में ऐपल दूसरे पायदान पर काबिज है। इस दौरान iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन की भारी डिमांड रही है।
Vivo को मिला पांचवां स्थान
मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 की पहली तिमाही में Xiaomi को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। Xiaomi को तीसरे पायदान तक पहुंचने में Redmi Note सीरीज का काफी योगदान रहा है। अगर OnePlus के साथ OPPO को काउंट करें, तो Oppo कंपनी का मार्केट शेयर 10 फीसदी रहा है। इस तरह ओप्पो चौथे पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहा है। जबकि Vivo 8 फीसदी मार्केट शेयर के साथ पांचवे पायदान पर है।
iPhone 13 की रही भारी डिमांड
अगर ओवरऑल मार्केट शेयर की बात करें, तो साल 2022 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट की वजह इकोनॉमिक कंडीशन और डिमांड को माना जा रहा है। इस दौरान iPhone 13 स्मार्टफोन सीरीज की डिमांड काफी ज्यादा रही है। साथ ही लेटेस्ट लॉन्च iPhone SE को भी अच्छा रिस्पांस मिला है। Samsung मिड-रेंज का एक बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा है। साथ ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मामले में Galaxy S22 सीरीज की डिमांड काफी अच्छी रही है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन का बढ़ा मार्केट शेयर
Canalys रिपोर्ट के मुताबिक Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में साल 2021 में 53 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 तक 30 मिलियन से ज्यादा फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद होंगे। साल 201 में Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन का शिपमेंट करीब 8.9 मिलियन रहा है। जो कि बढ़कर 148 फीसदी हो गया है। इस दौरान Samsung के ओवरऑल स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 7 फीसदी रही है।
إرسال تعليق