हावड़ा. बाली थाना अंतर्गत बारेन्द्रपाड़ा घाट पर लालबाबा कॉलेज का एक छात्र गंगा में डूबने वाले युवक को बचाने में खुद गंगा में समा गया। हालांकि उसके साथ गंगा में कूदी एक छात्रा किसी तरह बाल-बाल बच गई। लालबाबा कॉलेज बी.कॉम सेकंड ईयर के छात्र सायन बसु जब गंगा में डूब गया तो उसको ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक सायन का कुछ पता नहीं चला है। सायन बसु लिलुआ के भट्टनगर के त्रिपुरा रोड का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि सायन और उसके साथ उसकी क्लास की एक छात्रा आनिसा सी ने बताया बीरेन्द्रपाड़ा घाट के समीप बैठे हुए थे। उसी दौरान चीखने चिल्लाने की आवाज आई। दोनों ने देखा कि एक युवक गंगा में डूब रहा है। दोनों को तैरना आता था। दोनों ने यह निर्णय लिया कि वे गंगा में कूदकर डूबने वाले युवक को बचा लेंगे। इसके बाद दोनों गंगा में कूद गए। किसी तरह से डूबने वाले युवक को तो बचा लिया लेकिन सायन बसु गंगा की तेज धार में डूब गया।
लंच में घाट पर गए थे दोनों
उसकी कक्षा की छात्रा ने आनिसा सी बताया कि कॉलेज के टिफिन टाइम में दोनों इस घाट के पास आए थे। उसी दौरान यह घटना हुई। गंगा में डूब रहे युवक को उन्होंने बचा लिया लेकिन सायन गंगा में डूब गया। बाली थाना की पुलिस और डीएमजी के गोताखोर सायन बसु की तलाश कर रहे हैं। घटना की खबर पाकर स्कूल के भी छात्र-छात्राएं पहुंच गए। आनिसा और सायन दोनों लालबाबा कॉलेज में पड़ते हैं। आनिसा मालीपांचघड़ा थाने के धर्मतल्ला रोड की रहने वाली है।
घटना की खबर पाकर बाली के विधायक डॉ. राणा चटर्जी और बाली थाना के प्रभारी संजय कुण्डू भी पहुंचे। विधायक ने छात्र के डूबने की घटना पर दु:ख जताया। सायन दूसरे को बचाने में खुद डूब गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9JypDrl
https://ift.tt/oaEbIfQ
एक टिप्पणी भेजें