हर छोटे बड़े प्रोजेक्ट में देना चाहती हूं बेस्ट परफॉर्मेंस: ऋतिका छेबर

साउथ इंडस्ट्री इस समय सबसे बडे बदलाव की ओर, मिल रहा है सभी को फायदा

जयपुर. हर शॉट में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और क्रिएटिविटी को बढ़ाकर अपनी एक्टिंग स्किल्स को बढ़ाना चाहती हूं। मेरी कोशिश है कि हर छोटे-बड़े प्रोजेक्ट में मैं अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाऊं। यह कहना था एक्ट्रेस ऋतिका छेबर का। उन्होंने पत्रिका के साथ अनुभव शेयर किए।

संजय लीला भंसाली और इम्तियाज अली के साथ काम करना ड्रीम
उन्होंने बताया कि मैं किसी भी फिल्म की कहानी और डायरेक्शन में बैलेंस कर अपनी एक्टिंग स्किल्स को और बेहतर करना चाहती हूं। मेरी यादाश्त को भी और बेहटेब करना बाकी है जिससे डायलॉग पर पकड़ अच्छी हो और पहले टेक में स्क्रीन को हिट कर सकूं। इनके अलावा, मैं बॉलीवुड के सबसे सम्मानित निर्देशकों संजय लीला भंसाली और इम्तियाज अली के साथ काम करना चाहती हूं। मेरा ड्रीम जल्दी ही पूरा करूंगी।

साउथ इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तेलगु और कन्नड़ पर पकड़ जरूरी –
ऋतिका छेबर हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी को छोड़कर दो बोलियों तेलुगु और कन्नड़ पर भी अच्छी पकड़ बनाना चाहती हैं। उन्होनें कहा कि इससे उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में प्रवेश करने में मदद मिलेगी। एक्ट्रेस ने अपने सफर की शुरुआत टीवी शोज से की और चार साल तक मॉडलिंग की। ऋतिका छेबर ने तब संगीत वीडियो में अभिनय करना शुरू किया और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। कुछ संगीत वीडियो जिनमें ऋतिका गजेंद्र वर्मा की मन मेरा, सिप्पी गिल की प्यार नहीं घाटा, सुखविंदर सिंह की जय जयकर, पलक मुच्छल की चुपके और कई अन्य हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BwD2YLs
https://ift.tt/bTLEDVw

Post a Comment

और नया पुराने