युवती से दुष्कर्म मामलाः मंत्री महेश जोशी के पुत्र से पूछताछ करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस

जयपुर। जयपुर की एक युवती से दुष्कर्म मामले में मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद रोहित जोशी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इधर दुष्कर्म मामले में मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह जयपुर पहुंची। टीम में एक एसीपी और 15 पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आज सुबह मंत्री महेश जोशी के सरकारी व निजी आवास पर दबिश भी दी। लेकिन रोहित जोशी घर पर में मौजूद नहीं थे। हालांकि मंत्री जोशी से जुड़े लोगों ने दिल्ली पुलिस की छापेमारी की बात से इनकार किया है। इधर पुलिस के आला अधिकारी भी दिल्ली पुलिस के आने की सूचना से इंकार कर रहे हैं, लेकिन अंदर खाने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं जोरों पर है।

गौरतलब है कि जयपुर की एक युवती मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म शारीरिक प्रताड़ना सहित कई मामलों को लेकर दिल्ली के सदर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था जिसके बाद पहले जहां इस मामले में जीरो एफआई आर दर्ज की गई थी तो भी वह बाद में दिल्ली पुलिस ने खुद इस मामले की जांच शुरू की है और उसके बाद आज इस मामले में कार्रवाई करने जयपुर पहुंची थी। बता दें इस मामले को लेकर राजस्थान की सियासत में भी उबाल है। विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने भी पीड़िता को न्याय और सुरक्षा देने की मांग उठाई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UQV0j1S
https://ift.tt/bZwux5i

Post a Comment

और नया पुराने