नगर सेठ के आगे शहर भाजपाइयों के लडे पेच, शब्दों की टूटी सीमा, अर्न्तकलह आई सामने

बीकानेर. शुचिता और अनुशाषित कार्यकर्ताओं की पार्टी की बात कहने वाली भाजपा में किस प्रकार अर्न्तकलह चल रहा है उसका नमूना सोमवार को नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में सामने आया। भाजपा पुराना शहर मंडल के नगर स्थापना दिवस पर हुए पतंग वितरण कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष के सामने ही एक भाजपा पार्षद आक्रोशित हो गया। शब्दों के बाण चले। आरोप लगे और असंसदीय शब्दों का भी उपयोग हुआ। इससे मौके पर मौजूद शहर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सकते में आ गए। भाजपा पार्षद अरविंद किशोर आचार्य ने न केवल शहर भाजपा अध्यक्ष के सामने विरोध दर्ज करवाया बल्कि वितरण के लिए रखी पतंगों के लात भी मारी। इससे एक बारगी माहौल गर्मा गया। मौके पर मौजूद शहर भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने पार्षद आचार्य की समझाइस की।

 

 

सूचना नहीं देने का आरोप

आपस में उलझे भाजपाईयों के दौरान पार्षद अरविंद किशोर आचार्य ने आरोप लगाया कि पुराना शहर मंडल अध्यक्ष की ओर से उनको किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जा रही है। इसकी जानकारी शहर अध्यक्ष व महामंत्री को कई बार दी जा चुकी है। सोमवार को हुए पतंग वितरण कार्यक्रम की भी सूचना नहीं दी गई।

 

 

गाली-गलौच व अभद्र शब्दों का उपयोग

शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार भाजपा पुराना शहर मंडल के पतंग वितरण कार्यक्रम के दौरान पार्षद अरविंद किशोर आचार्य ने अनावश्यक गाली गलौच कर अभद्र भाषा का उपयोग किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सूचना उचित माध्यम से सभी को प्रेषित की गई। पार्षद आचार्य ग्रुप से स्वयं लेफ्ट हुए है। पार्षद आचार्य के अभद्र व्यवहार की सूचना प्रदेश भाजपा व अनुशासन समिति तक पहुंची है।

 

अनुशासन समिति ने दिख्ताई सख्ती, पार्षद आचार्य को नोटिस जारी

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में हुए घटनाक्रम पर प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने प्रदेशाध्यक्ष से प्राप्त जानकारी अनुसार पार्षद अरविंद किशोर आचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने पार्षद आचार्य के नाम जारी किए नोटिस में बताया कि पार्टी के मंडल कार्यालय में शहर अध्यक्ष के समक्ष अनर्गल शब्दों का उपयोग, आरोप लगाने और पार्टी के कार्यक्रम को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया व्यवहार अनुचित है। अनुशासन समिति ने पार्षद आचार्य को नोटिस जारी कर सात दिवस में जवाब मांगा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/R4DsYtp

https://ift.tt/Hw5cqyn

Post a Comment

और नया पुराने