फिल्म 'कोफ्ते 'का पोस्टर विमोचन


जयपुर। दृ्रश सिने प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की बारह माह फिल्म सीरीज की दूसरी फिल्म 'कोफ्ते' के पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया गया। फिल्म 25 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
फिल्म निर्माता तपेश कोटिया ने बताया कि सह निर्माता मनीषा देसाई की कथा पर बनी फिल्म कोफ्ते का निर्देशन गजेन्द्र शंकर श्रोत्रिय ने किया है और इस फिल्म में राजस्थान के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है, विकास पारीक, अन्नपूर्णा, प्रियदर्शिनी और बाल कलाकार अभिनय भट्ट शामिल हैं। कोटिया का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि आम आदमी की जिंदगी से जुड़े विषयों पर अच्छी पारिवारिक कहानियों पर कुशल निर्देशकों से फिल्में बनाना। आगामी छह माह में नियमित रूप से दर्शकों को बड़ी अच्छी पारिवारिक एवं मनोरंजक फिल्में देखने को मिलेंगी।

राजधानी जयपुर में शिप्रा पथ थाना इलाके में हुई गैंगवार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है... पुलिस ने रजत उर्फ राजा समेत 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने बदमाशों से 3 अवैध पिस्टल आधा दर्जन जिंदा कारतूस लोहे के सरिए और रोड बरामद किए.... बदमाशों ने 25 मई को शिप्रा पथ थाना इलाके में फ्लैट में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.... घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए थे ....परिवादी नवीन ने शिप्रा पथ थाने में फायरिंग मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था ....जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी टीम की मदद से रजत उर्फ राजा समेत गैंग के सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया ....जांच पड़ताल के दौरान सामने आया है कि प्रधान गैंग और राजा गैंग के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर गैंगवार चल रही है.... इस गैंगवार के दौरान राजा गैंग ने प्रधान गैंग के सदस्य के ऊपर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया था.... फिलहाल पुलिस की टीम पकड़े गए सभी बदमाशों को पूछताछ कर इनके पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CwagWK2
https://ift.tt/Cd4Af1s

Post a Comment

और नया पुराने