बगरू में सालों से पानी के लिए जूझते लोग, अब मिलेगा अतिरिक्त जल

जयपुर। बगरू नगर पालिका क्षेत्र में आमजन के लिए काफी सालों से सबसे बड़ी समस्या पानी की रही है। आमजन को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को कस्बे में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में अधिशासी अभियंता राजेश पूनिया से पानी की समस्या के निस्तारण के लिए चर्चा की।

अधिशासी अभियंता राजेश पूनिया से सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में पानी समान रूप से दिया जाए। पूनिया ने कहा कि बगरू क्षेत्र (Bagru hindi news) में भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके तहत अब तक 72 घंटे में पानी की सप्लाई दी जा रही थी। आमजन की गंभीर समस्या के निस्तारण के लिए 28 मई से करीब 10 लाख लीटर पानी प्रतिदिन स्टोरेज किया जाएगा। इसके बाद 2 दिन में स्टोरेज में किए गए 20 लाख लीटर पानी को सप्लाई के लिए दो भागों में बांटकर प्रेशर के जरिए प्रतिदिन 10 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जाएगी।

बिल आ रहे, पानी नहीं!
लोगों ने कहा कि कई उपभोक्ताओं के सालों से पानी ही नहीं आ रहा है और बिल लगातार आ रहे हैं। पेयजल की आपूर्ति को दुरुस्त करने तथा इस समस्या के निस्तारण की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि हाल ही कस्बे में हुई सर्व समाज की बैठक के दौरान प्रमुख प्रतिनिधियों ने पेयजल संकट को लेकर किए प्रयासों की रिपोर्ट को गुरुवार को कस्बे में धोबियों का मोहल्ला बाइपास रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर में होने वाली आम सभा में सर्व समाज के लोगों को भी अवगत कराया जाएगा। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता पतराम भी उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PC0JclL
https://ift.tt/Ue3gByr

Post a Comment

أحدث أقدم