दो बहनेंं मजदूरी करने गईं, हो गई बलात्कार का शिकार

बीकानेर. दो युवतियों के साथ बलात्कार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि दोनों ही पीड़ित सगी बहने हैं। हालांकि इस पूरी वारदात के मामले में पुलिस की पड़ताल अभी आरंभिक स्टेज में ही हैै, लेकिन शुरुआती तथ्य जो निकल कर आ रहे हैं, उसके मुताबिक पैसों की तंगी से जूझ रहेे एक परिवार की दो सगी बहनों ने मजदूरी के लिए जब अपने किसी जानकार से मदद मांगी, तो उस जानकार ने दोनों बहनों को जिसके पास भेजा, उन्होंने ही दोनों युवतियों को अपनी हवश का शिकार बना डाला। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ बलात्कार के दौरान बलात्कारियों की मदद करने का भी आरोप लगा है।

बंधक भी बना कर रखा

जानकारी के अनुसार बलात्कार की शिकार दोनों ही युवतियां बीकानेर जिले से संबंध रखती हैं। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में इन युवतियों ने खुद को आरोपियों की ओर से बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और साथ ही दुष्कर्म करने का का मामला दर्ज कराया है। सदर पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि उसे और उसकी बहन को अर्जुनराम व मोहनराम नाम के शख्स ने नौरंदेसर समारोह में मजदूरी करने के लिए राजू नाई नाम के आदमी के पास भेजा था।

आरोपियों में एक महिला का नाम भी शामिल

वहां से वापस लौटने पर आरोपियों ने राजू नाई, कालूराम नायक, लीला पत्नी कोजूराम के साथ मिलकर दोनों बहनों को सुभाषपुरा स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की व बलात्कार किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zjfCcum

https://ift.tt/G8a9QWY

Post a Comment

أحدث أقدم