आज का सुविचार
विकल्प बहुत मिलेंगे मार्ग भटकाने के लिए लेकिन संकल्प एक ही काफी है मंजिल तक जाने के लिए
आज क्या खास
- माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (स्कूली शिक्षा) के 6000 पदों के लिए आवेदन आज से भरे जाएंगे, 4 जून अंतिम तिथि
- जयपुर जिले में आधार नामांकन केंद्र के दूसरे चरण के लिए आवेदन आन से भरे जा सकेंगे
- आरक्षण की विसंगतिया दूर करने की मांग को लेकर ओबीसी युवा मोर्चा की ओर से आज जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना
- राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा के आंदोलन का आगाज अलवर से, कंपनी बाग में आज हुंकार रैली
- जयपुर में आम आदमी पार्टी के भवानी सिंह लेन पर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन आज
- उत्तर पश्चिम रेलवे की ऑनलाइन पेंशन अदालत आज सुबह 11 बजे से
- राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए दो दिन की परीक्षा का आज पहला दिन, RPSC करवा रही परीक्षा
- राजस्थान में नए जिलों के गठन को लेकर बनाई गई कमेटी की पहली बैठक आज, कमेटी अध्यक्ष राम लुभाया की अध्यक्षता में दोपहर साढ़े 3 बजे सचिवालय में होगी बैठक
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का आज मिजोरम दौरा, आइजोल स्थित मिजोरम विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद का 14वां सम्मेलन "स्वास्थ्य चिंतन शिविर" आज गुजरात के केवड़िया में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे अध्यक्षता
- देशद्रोह के अपराध से निपटने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
- पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर 'बांग्ला उन्नयनेर पाथे' कार्यक्रम आज कोलकाता में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी शामिल
- गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर, चुनाव में मिली हार के बाद है पहला दौरा
- भारतीय किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आज खीरी में, किसान हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों और केंद्र सरकार से हुए समझौते की होगी समीक्षा
- भारत के 7वें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती आज
- आइपीएल में आज दिल्ली का मुकाबला हैदराबाद से शाम 7.30 बजे मुंबई में, कल बेंगलुरू ने चेन्नई को हराया
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 63 नए मामले मिले, अकेले जयपुर जिले में पाए गए 48 केस, जयपुर में 4 माह बाद कोरोना से एक मौत, राज्य में एक्टिव केस अब 468
- जयपुर में स्वाइन फ्लू पीड़ित 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वाइन फ्लू से इस साल की पहली मौत, पिछले साल 9 मौतें हुई थी
- जयपुर को दहलाने की साजिश के तार एटीएस के बाद अब एनटीए सुलझाएगी
- पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीजेएस-टोड) का संफल परीक्षण, 26 अप्रेल से 2 मई तक चला परीक्षण
- राजस्थान में नर्स ग्रेड प्रथम अब सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और नर्स ग्रेड सैकंड नर्सिंग ऑफिसर कहलाएंगे, पदनाम परिवर्तन आदेश जारी
- राजस्थान में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान 15 मई से शुरू होगा
- राजस्थान से हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन कल तक जमा करवा सकेंगे दस्तावेज
- ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति ट्रेन 7 से 14 मई के बीच दो फेरे और करेगी, रेलवे का फैसला
- पैलेस ऑन व्हील्स का सितंबर से नए कलेवर में होगा संचालन, रेलवे की नई पॉलिसी के तहत चलेगी
- 31 मार्च तक जीवित प्रमाण-पत्र पेश नहीं करने वाले 58,275 गौरव सैनिकों की रुकी पेंश उनके खातों में जमा
- जंक फूड कर स्टार नहीं, अंकित हो स्पष्ट चेतावनी, 22 स्वास्थ्य संगठनों की मांग
- चांद और मंगल के बाद इसरो अब शुक्र मिशन की तैयारी में, लॉन्चिंग 2024 तक संभव
- नीति आयोग की पर्व अधिकारी अर्चना गुलाटी होगी भारत में गूगल की नई पब्लिक पॉलिसी हेड
- ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भविष्य में कुछ केटेगरी के लिए मुफ्त नहीं रहेगा
- अमरीका में वर्क परमिट की अवधि का अब डेढ़ साल तक का कराया जा सकेगा विस्तार, हजारों भारतीयों को लाभ
- 17 से 28 मई तक कान फेस्टिवल में भारत को चुना गया 'कंट्री ऑफ ऑनर'
- राजस्थान में 563 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 8 मई तक
- 21 मई को होगी नीट पीजी-2022 की परीक्षा, करेक्शन का अवसर समाप्त
- दक्षिण-पर्वी रेलवे में अप्रेंटिस के 1033 पदों के लिए भर्ती निकली, ऑनलाइन आवेदन 24 मई तक
- कैनरा बैंक में उप प्रबंधक समेत 12 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन 20 मई तक
- एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2021 एवं जून 2022 के लिए पंजीकरण शुरू किया, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई शाम 5 बजे तक
- सीजीसीआरआइ में तकनीशियन समेत 70 पजों के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LchC6fl
https://ift.tt/tNn9C0c
एक टिप्पणी भेजें