Rajasthan: राजस्थान बढ़ने लगा एडवेंचर टूरिज्म

राजस्थान में अब एडवेंचर टूरिज्म को लेकर हलचल तेज हो गई है। देशभर से लोग अब एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए राजस्थान को भी सलेक्ट कर रहे है, ताकि वे यहां के फोर्ट, हैरिटेज इमारतों के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकें। राजस्थान के जयपुर और पुष्कर में सबसे ज्यादा एडवेंचर एक्टिविटी प्लान हो रही है।

इस शहर में कई रिसॉर्ट और प्राइवेट जगहों पर एडवेंचर टूर हो रहा है। वहीं, समर सीजन को देखते हुए जयपुर सहित अन्य शहरों में एम्यूजमेंट पार्क की संख्या भी बढ़ गई है। यहां फैमिली के साथ पूल सहित अन्य एक्टिविटीज में एन्जॉय करते नजर आ रहे है।सिरसी रोड, जगतपुरा, दिल्ली रोड, अजमेर रोड पर सबसे ज्यादा ऐसे नए पार्क डवलप हुए है।

कूकस स्थित स्काई वॉल्ट्स के मार्केटिंग मैनेजर कपिल शर्मा ने बताया कि टूरिस्ट्स हर तरह से इस हैरिटेज शहर को निहारना चाहता है, ऐसे में हम हॉट एयर बैलून के जरिए पर्यटकों को अनोखा नजारा प्रदान करते है। सामोद, कूकस मुख्य एरिया है, इसके अलावा आमेर में भी यह ट्रेवल करता है। यह एक घंटे की इनएयर राइड होती है। पिंकअप एंड ड्रॉप में कुल चार घंटे लग जाते है।


कोरोना से पहले विदेशी टूरिस्ट्स का रुझान सबसे ज्यादा था, अब डोमेस्टिक टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ गई है। वहीं अब प्री-वेडिंग शूट, जयमाला प्रोग्राम, रिटायरमेंट प्रोग्राम, प्रोडक्ट लॉन्चिंग में भी हॉट एयर बैलून को यूज किया जा रहा है। राजस्थान टूरिज्म भी एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट कर रहा है, इनकी पॉलिसी में भी इसे शामिल किया गया है।


एक्सकेपेड एडवेंचर के डायरेक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि पुष्कर अपने इतिहास, संस्कृति, प्राचीन मंदिरों, मनमोहक गलियों और खूबसूरत घाटों के लिए प्रसिद्ध है। अब इनके अलावा लोग वीकेंड पर एडवेंचर एक्टिविटीज में हिस्सा लेने आ रहे है। रॉक क्लाइम्बिंग से लेकर जोरबिंग, क्वाड बाइकिंग, बाधा कोर्स, पैरासेलिंग सहित कई तरह की रोमांचक एक्टिविटीज प्लान की जा रही है। हमने 40 फीट हाइट पर 200 मीटर की जिपलाइन बनाई है, वहीं 200 सीसी की क्वाड बाइक का अपना रोमांच है। एक एक्टिविटी में प्लास्टिक की बॉल में एंट्री लेकर ट्रेवल कर सकते हैं।

टूरिज्म पॉलिसी में भी एडवेंचर टूरिज्म पर फोकस किया गया है। टूरिस्ट्स को आकर्षक अनुभव देने के लिए निजी क्षेत्र में कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी तैयार की गई है। जो पर्यटकों को काफी पसंद आ रही है। हॉट एयर बैलून, क्वाड बाइकिंग, डेजर्ट जिप्सी राइड सहित कई एक्टिविटी लोकप्रिय हैं। वहीं शहर में एम्यूजमेंट पार्क की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है। अरविंद पारीक, टूरिज्म एक्सपर्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/S7JEZrC
https://ift.tt/FEMhWYa

Post a Comment

और नया पुराने