Spice Jet : स्पाइसजेट एयरलाइंस का सर्वर पर साइबर अटैक

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे पर हवाईयात्रियों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही। देर रात से स्पाइसजेट एयरलाइंस के सर्वर पर साइबर हमले के कारण पूरा सर्वर ठप हो गया। इससे यहां पर स्पाइस जेट के विमानों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इसके कारण परेशान यात्रियों ने हवाईअडडे पर हंगामा भी मचाया।
दरअसल मंगलवार रात 12 बजे बाद अचानक एयरलाइंस के सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक से यह परेशानी हुई। बुधवार को सुबह टिकट बुकिंग, सीट अलॉटमेंट, विमानों का स्टेटस की जानकारी समेत कई कार्य नहीं हो सके। इतना ही नहीं, सर्वर ठप होने से विमानों का संचालन भी नहीं हो सका। इससे हवाई यात्री परेशान हुए। सुबह 11 बजे बाद सर्वर ठीक होने के बाद कार्य सुचारू हो सका। इनके अलावा इस एयरलाइंस की अन्य विमान समय से जयपुर नहीं पहुंच सके। बाद में खामी को सुधारा गया।

ये विमान हुए प्रभावित
विमान परिचालन कंपनी के प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वर ठप होने से जयपुर से सुबह 6.25 पर दिल्ली जाने वाले विमान ने दोपहर 1.30 बजे, गुवाहाटी जाने वाले विमान ने दोपहर 2.10 बजे की बजाय शाम 6.30 बजे, धर्मशाला जाने वाले विमान मे सुबह 8.45 बजे के स्थान पर 5.05 बजे व दोपहर 2.05 वाराणसी जाने वाले विमान ने 5.30 बजे उड़ान भरी।

पाकिस्तान करता है हैकिंग
गौरतलब है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इस तरह के हथकंडे अपनाती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा पाकिस्तान और भारत में हैकर हैं। यह एक दूसरे के खिलाफ तमाम सूचनाएं एकत्रित करने के लिए हैकिंग को माध्यम बनाते हैं। एयरलाइंस की यात्री लिस्ट और बुकिंग का सिस्टम इसका विशेष माध्यम है। इसमें यह इंस्टालेशन को चिंहित करके फिर अपनी एजेंटों को लिस्ट थमा देते हैं। जिससे वह अपने मोहजाल में फंसाकर आगे की सूचनाएं निकलवा सकें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wefGNck
https://ift.tt/o27e1as

Post a Comment

أحدث أقدم