नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता Audi ने अपने ग्राहकों आकर्षित करने के लिए 1 जून, 2022 से अपनी सभी कारों के लिए एक नए वारंटी पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत कार मालिक को पांच साल या अनलिमिटेड किलोमीटर के लिए वारंटी कवरेज दी जा रही है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने ऑफर के बारे में बात करते हुए कहा, "भारत में 15 शानदार साल पूरे होने की खुशी में हमने इस साल अपने ग्राहकों के लिए असीमित माइलेज के साथ पांच साल के लिए पहली बार वारंटी कवरेज की घोषणा की है।"
क्या है ऑफर?
इस नई योजना के तहत 1 जून से ऑडी वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को पांच साल की अवधि के दौरान हुई किसी भी तरह की मरम्मत या पार्ट्स के खराब होने पर इसके रिप्लेसमेंट में आए खर्चों को कवर किया जाता है। बता दें कि यह ऑडी ब्रांड की 'रणनीति 2025' का एक हिस्सा है जो ग्राहकों पर फोकस करता है। ऑटोमेकर के मुताबिक, ऑडी इंडिया का अपने वाहनों के प्रति लगातार विश्वास ही उन्हे इस बड़े वारंटी पैकेज को लाने के लिए प्रेरित किया है।
जल्द आने वाला है ऑडी का नया मॉडल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑडी जल्द ही अपनी नई A8 L कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 10 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग भी शुरु कर दी है। यह कार 3.0-लीटर वाले TFSI इंजन के साथ आती है जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव को सपोर्ट करता है। इसका इंजन 340 HP और 540 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और बेहतर राइड क्वालिटी के साथ प्रेडिक्टिव एयर सस्पेंशन और ड्राइविंग डायनेमिक्स भी देखने को मिल सकते हैं। Audi A8 L कीमत: ऑडी के इस अपकमिंग कार की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अनुमान है कि इस कार को भारतीय बाजार में 1.40 लाख रुपये से 1.55 लाख की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW 7-Series, Lexus LS और Mercedes-Benz S Class से होगा।
إرسال تعليق