पति-पत्नी ने की आत्महत्या

पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान पति-पत्नी ने सोमवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों के शव को परिजनों ने नीचे उतार लिया था। शवों को एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। घटना का पता चलने पर सीओ सिटी दीपचंद व कोतवाली एसएचओ नवनीतसिंह मौके पर पहुंचे।
एसएचओ नवनीतसिंह ने बताया कि गुलजार बस्ती निवासी शकिब उर्फ संजू (45) एवं उसकी पत्नी फरजाना (40) ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाद घर के ऊपर वाले कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के समय पति-पति और उसकी मां घर पर थी। काफी देर तक जब ऊपर से कोई नीचे नहीं आया और ना ही किसी तरह की आवाज आई तब मां ऊपर गई तब कमरा अंदर से बंद था। इससे शाकिब की मां घबरा गई और पड़ोस में रहने वाले पोते को बुलाकर लाई। कमरे का दरवाजा खोला गया तो सबके होश उड़ गए।जानकारों की मानें तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों के शवों को नीचे उतार लिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक फरजाना कमरे में फर्श लेटी हुई थी जबकि शाकिब पंखे के हुक से बने फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा था। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HjdE2up

https://ift.tt/FcWH7wB

Post a Comment

أحدث أقدم