महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने की सीएम से भेंट

राजस्थान राज्य महिला आयोग के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने की मांग
महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने की सीएम से भेंट
सीएम ने दिया कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने का आश्वासन
वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को कार्यवाही के दिए निर्देश
राजस्थान राज्य महिला आयोग के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने के लिए आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। सीएम गहलोत ने उन्हें कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने का आश्वासन
दिया और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को इस संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद राजस्थान राज्य महिला आयोग के समस्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती का आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि आयोग के कार्मिकों ने इस संंबंध में महिला आयोग की अध्यक्षको ज्ञापन दिया था।

पोस्टर के जरिए पौधरोपण का संदेश
नेशनल नेचर सोसाइटी की ओर से पौधरोपण का संदेश देने संबंधी एक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर का विमोचन मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति जितेंद्र राय गोयल ने किया। सोसायटी ने इस अवसर पर प्रति व्यक्ति कम से कम तीन पौधे लगाकर इस मुहिम को सफल बनाने का आमजन से आह्वान किया। इस अवसर पर न्यायाधिपति गोयल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पेड़ों के बिना पर्यावरण को सुरक्षित रखना संभव नहीं है, पेड़ों को बचाने के लिए हमें और सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। पौधरोपण ही इसका मूल आधार है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एन एल जेवरिया, सचिन राजकुमार चौहान,कोषाध्यक्ष राज्यवर्धन भार्गव, जयपाल सिंह, आदित्य चौहान ने मुख्य अतिथि को एक पौधा भेट कर आभार व्यक्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4aN7uAC
https://ift.tt/XW2reR7

Post a Comment

أحدث أقدم