कार की टक्कर से युवक की मौत

सदर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले म्यूजियम सर्किल से घर आ रहे युवक की बाइक को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई सुभाषपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र शैतानसिंह गुर्जर की ओर से सदर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई 15 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे म्यूजियम सर्किल से घर आ रहा था, तभी दीनदयाल सर्किल के पास कार के चालक ने गफलत से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खड़े डम्पर से टकराई बाइक, गुजरात से गांव लौट रहे दो युवकों की मौत
भीलवाड़ा. बीकानेर. गुलाबपुरा क्षेत्र में अजमेर राजमार्ग पर कंवलियास के निकट गुरुवार दोपहर खड़े डम्पर में बाइक टकराने से बीकानेर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गुजरात से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार बीकानेर निवासी रामकिशन जाट एवं लक्ष्मणसिंह गुजरात में मजदूरी करते है। दोनों बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। कंवलियास के निकट खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। इससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गुलाबपुरा अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग घायलों की मदद करने की बजाए तमाशाबीन की तरह वीडियो बनाते रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KGoLDl5

https://ift.tt/WxkBJ1l

Post a Comment

أحدث أقدم