सर्विस लाइनों और घरों के अंदर लगे मीटर की आड़ में बिजली चोरी का खेल अब नहीं चलेगा। अजमेर डिस्कॉम ने तय किया है अब सर्विस लाइन सड़क से साफ दिखाई देगी और मीटर घरों के बाहर लगे होंगे। डिस्कॉम ने 20 जून से अपने अधीन आने वाले 11 जिलों के 15 हजार गांवों में इस महाभियान की शुरुआत करेगा। डिस्कॉम के 5 हजार 5 सौ फीडर इन्चार्ज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे प्रतिमाह एक गांव में इस काम को पूरा करें।
25 प्रतिशत उपभोक्ताओं की लाइन नहीं आती नजर
अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि प्राय: देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की सर्विस लाइन विद्युत पोल से उपभोक्ता मीटर तक स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। सर्विस लाइन परिसरों की छत से होकर मीटर तक गुजरती है, जिससे विद्युत चोरी की आशंका बनी रहती है। कई परिसरों में मीटर भी परिसर के अन्दर स्थापित रहते हैं, जहा मीटर से छेड़छाड़ की आशंका रहती है। निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम के करीब 15 हजार गांवों में प्रत्येक गांव में लगभग 25 प्रतिशत ऐसे उपभोक्ता है, जिनकी सर्विस लाइनें सड़क से पूरी तरह दिखाई नहीं देती हैं।
एक माह एक गांव
अजमेर डिस्कॉम 20 जून से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विस लाइन विजिबल अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत अगले तीन माह में डिस्कॉम क्षेत्र के सभी गांवों की सर्विस लाइनों को पूर्णत: विजिबल किया जाना है। अभियान के दौरान सर्विस लाइनों से कट पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
इनका कहना है
भविष्य में कोई भी नया विद्युत कनेक्शन जारी करते समय सर्विस लाइन पूर्णत विजिबल होगी एवं विद्युत मीटर परिसर के बाहर ही स्थापित किया जाएगा। निगम के अभियान से बिना किसी अतिरिक्त व्यय के विद्युत तंत्र सुदृढ़ होगा। विद्युत चोरी पर लगाम लगेगी एवं उपभोक्ताओं में संतोष बढ़ेगा।
एन.एस.निर्वाण, प्रबन्ध निदेशक, अजमेर डिस्कॉम
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mR40rMh
https://ift.tt/GeV7pLu
إرسال تعليق