जयपुर। उदयपुर में जावरमाइंस में गुरुवार को दूसरे दिन एक और युवती की हत्या हो गई। कत्ल करने के बाद आरोपी सविना थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि 'मैंने मेरी प्रेमिका की हत्या (girlfriend murder) कर दी, लाश खेत में पड़ी है।' यह बात सुनकर पुलिसकर्मी (Udaipur police) चौंक गए। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि जावरमाइंस थाना क्षेत्र धवड़ा घाटी केवड़ा खुर्द निवासी युवक प्रेमिका की हत्या (girlfriend murder) कर थाने पहुंचा था।
जावरमाइंस थानाधिकारी बाबूलाल मुरारिया (Udaipur police) ने बताया कि धावड़ा घाटी केवडा खुर्द निवासी दिनेश पुत्र लोगरलाल मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने धावड़ा घाटी निवासी दुर्गा (30) पुत्री थावरा मीणा की हत्या (girlfriend murder) कर देना बताया।
सविना थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरुवार सुबह 6 बजे थाने के इर्द-गिर्द घूम रहा था। संदेह होने पर उसे थाने में ले जाकर पूछताछ की। एएसआइ कासिमदुल्ला खान ने पूछताछ की तो आरोपी बोला कि- 'मैंने मेरे पड़ोस में रहने वाली दुर्गा की हत्या रात 9 बजे कर दी। उसकी लाश मेरे घर से कुछ दूर बीड़ा के खेत में पड़ी है। इस बात पर एएसआइ ने जावरमाइंस थानाधिकारी को सूचना दी। केवड़ा चौकी इंचार्ज शकील अहमद ने दुर्गा मीणा का शव खेत में पड़ा होने की पुष्टि की। ऐसे में सविना थाना पुलिस ने आरोपी को जावरमाइंस थाना पुलिस के हवाले किया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे प्रेमिका (girlfriend murder) पर अन्य युवक के साथ संबंध होने का संदेह था। ऐसे में उसे सुनसान जगह बुलाकर चाकूवार करके हत्या कर दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/b3lWvLC
https://ift.tt/jXtV72d
एक टिप्पणी भेजें