जयपुर। राजस्थान बैडमिन्टन संघ की ओर से सत्र 2022-23 के लिए अपना वार्षिक कैलेण्डऱ घोषित कर दिया है। सत्र की शुरूआत अन्डर-19 एवं सीनियर रैकिंग प्रतियोगिता से की जा रही है जो कि बीकानेर में दिनांक 2 से 7 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान बैडमिन्टन संघ के सचिव केके शर्मा ने बताया कि भारतीय बैडमिन्टन संघ की ओर से सत्र 2022-23 के लिए अपना घरेलू कैलेण्डऱ जारी कर दिया है एवं उसी आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए राजस्थान टीम के चयन हेतु राजस्थान बैडमिन्टन संघ का अपना घरेलू कैलेण्डऱ घोषित किया है।
अंडर-19 व सीनियर रैंकिंग इस साल अगस्त में बीकानेर में
जिसके अनुसार राजस्थान अन्डर-19 एवं सीनियर रैेिकंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता बीकानेर में 2 से 7 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। जिसके आधार पर राजस्थान बैडमिन्टन टीम का चयन किया जाएगा जो कि श्रीनगर में आयोजित होने वाली नोर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
पहली बार अंडर-11 की प्रतियोगिताएं
वहीं पहली बार भारतीय बैडमिन्टन संघ की ओर से अन्डर-11 वर्ष में प्रतियोगिताएं प्रारम्भ की जा रही है उसके तहत अन्डर-11 एवं अन्डर-13 वर्ष (बालक एवं बालिका) वर्ग की सब जूनियर बैडन्टिन प्रतियोगिता जोधपुर में दिनांक 23 से 28 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी जिसके आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा जिसमें अन्डर-11 राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 16 से 20 नवम्बर, 2022 तक नोएड़ा एवं अन्डर-13 राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 23 से 27 नवम्बर, 2022 तक लखनऊ में भाग लेगी।
सब जूनियर बैडमिन्टन प्रतियोगिता अन्डर-15 एवं 17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 से 16 अक्टूबर, 2022 तक जयपुर में किया जाएगा जिसके आधार पर चयनित राजस्थान टीम दिनांक 30 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक भुवनेश्वर उड़ीसा में खेले जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
वहीं राज्य स्तरीय सीनियर (महिला एवं पुरूष) प्रतियोगिता की कांकरोली राजसमन्द में दिनांक 17 से 22 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित की जावेगी इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित राजस्थान टीम दिनांक 19 से 23 फरवरी, 2023 तक पूने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
इसी प्रकार राज्य स्तरीय वेटर्न प्रतियोगिता ($35 से $70) कोटा में दिनांक 3 से 8 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जावेगी, प्रतियोगिता के आधार पर चयनित राजस्थान टीम मार्च 2023 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
राजस्थान बैडमिन्टन संघ के उपाध्यक्ष मनोज दासोत ने बताया कि राजस्थान बैडमिन्टन संघ द्वारा पूर्व में सफलतापूर्वक आयोजित की गयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए भारतीय बैडमिन्टन संघ द्वारा इस सत्र में राजस्थान बैडमिन्टन संघ को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौपी गयी है। जिसमें ऑल इण्डिया मास्टर रैकिंग प्रतियोगिता एवं ऑल इण्डिया जूनियर रैकिंग (अन्डर-15 एवं 17) बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिन्टन प्रतियोगिताएं शामिल है। राजस्थान बैडमिन्टन संघ द्वारा उपरोक्त प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर एवं जयपुर में किया जिसके तहत ऑल इण्डिया मास्टर रैकिंग प्रतियोगिता दिनांक 17 से 24 जनवरी, 2023 तक सूर्यनगरी जोधपुर में आयोजित की जावेगी वहीं ऑल इण्डिया जूनियर रैकिंग (अन्डर-15 एवं 17) बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिन्टन प्रतियोगिता दिनांक 5 से 12 फरवरी, 2023 तक गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित की जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/D50iJRS
https://ift.tt/M3OxaGz
إرسال تعليق