जयपुर में बिल्डिंग की 6ठें फ्लोर पर आग, 7 फंसे:पौन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया

जयपुर । जयपुर के विद्याधर नगर में एक बिल्डिंग के 6ठें फ्लोर पर बने फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। इसमें 7 लोग फंस गए। फायर कर्मचारियों ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर बिग्रेड की स्पार्कल लैडर मशीन और 8 गाड़ियों की मदद से करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। आग से फ्लैट में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीएफओ जगदीश फुलवरिया ने बताया कि सीकर रोड पर सोनी मणिपाल अस्पताल के पास सन एंड मून बिल्डिंग में आग लगी है। बिल्डिंग के निचे के तीन फ्लोर में शॉप हैं। ऊपरी तीन फ्लोर में अपार्टमेंट बने हैं। दोपहर करीब 11:45 पर बिल्डिंग के 6-फ्लोर पर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में लगी आग पर लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की भीषण लपटों के साथ ही धुएं के गुब्बार से लोगों को परेशानी हुई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड कर्मचारियों को आग में लोगों के फंसे होने का पता चला। फायर कर्मचारियों ने आग में फंसे 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियों की मदद से स्नार्कल लैडर मशीन के जरिए करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Post a Comment

और नया पुराने