जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जर्मनी जाएंगे. दो दिवसीय दौरे पर जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य पर अपने विचार रखेंगे. वह कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।
- असम में शुक्रवार को बाढ़ से दस और लोगों की मौत हो गई।
- शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से भावनात्मक अपील की है.
- नॉर्वे के ओस्लो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत।
नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है. शिवसेना की ओर से भी बागी विधायकों को मनाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन बागी विधायक अब तक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं. हालांकि, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने एक भावनात्मक अपील की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और सोनिया गांधी ने हमारा समर्थन किया लेकिन हमारे अपने लोगों ने ही हमें धोखा दिया और हमारी पीठ में छुरा घोंपा। वहीं असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बाढ़ से दस और लोगों की मौत हो गई. कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। राज्य सरकार ने गंभीर रूप से प्रभावित जिलों में अतिरिक्त संसाधन तैनात किए हैं।
02:03 PM, 25 Jun 2022
कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचे केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल में रोड शो करने वाले हैं। इसके चलते वे पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ कुल्लू एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
- 02:03 PM, 25 Jun 2022
हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है- कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि आज बैठक में हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमारे लोग स्थिति पर काम कर रहे हैं। MVA सरकार काम कर रही है और काम करती रहेगी। हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है। दिल्ली से हमारी पार्टी की कानूनी टीम भी हमारी मदद कर रही है।
02:01 PM, 25 Jun 2022
'शिवसेना बालासाहेब' को अधिकृत नहीं किया जाएगा- अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित नए समूह शिवसेना बालासाहेब पर कहा कि जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा।
01:55 PM, 25 Jun 2022
सेना भवन पहुंचे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुंबई के सेना भवन पहुंचे।
01:51 PM, 25 Jun 2022
सरकार हिंसा का समर्थन नहीं करती है- अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि महा विकास अखाड़ी सरकार हिंसा का समर्थन नहीं करती है। वफादार शिवसैनिकों में गुस्सा है जिन्होंने अपने स्थानीय विधायकों के साथ अपना गुस्सा व्यक्त किया है जिन्होंने अपनी वफादारी को स्थानांतरित कर दिया है। यह कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं है। यह बिल्कुल सामान्य है।
01:42 PM, 25 Jun 2022
गुवाहाटी में NCP और शिवसेना कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
NCP और शिवसेना की असम इकाइयों ने असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, बाद में उन्हें मौके से हटा दिया गया। बता दें कि इस होटल में महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं।
01:39 PM, 25 Jun 2022
एकनाथ शिंदे खेमे ने गठित किया 'शिवसेना बालासाहेब' नाम से नया समूह
ANI से बातचीत में पूर्व गृह राज्य मंत्री और बागी विधायक दीपक केसरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा शिवसेना बालासाहेब नया समूह गठित किया गया है।
01:26 PM, 25 Jun 2022
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बयान
एक कार्यक्रम में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात के CM के रूप में 12 साल से अधिक के अपने कार्यकाल के दौरान PM मोदी ने राज्य के हर क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन लाकर राज्य को विकास के मॉडल में बदला। 2014 में PM बनकर उन्होंने 3 दशकों के बाद NDA सरकार को पहली बार पूर्ण बहुमत दिलाया।
01:06 PM, 25 Jun 2022
IAF ने जारी रखा असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान
भारतीय वायु सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि IAF ने असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान जारी रखा है। IAF ने C-130, An-32, Mi 17V5, Mi 171V, Mi17s और ALH का बड़े पैमाने पर उपयोग किया है। यह चौथा दिन है और IAF ने 65 से अधिक HADR मिशन किए हैं और आज तक 140 टन राहत सामग्री पहुंचाई है।
12:43 PM, 25 Jun 2022
संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शाह ने की शिरकत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केवड़िया में गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शिरकत की।
12:41 PM, 25 Jun 2022
कांग्रेस ने किया CPI (M) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
SFI द्वारा वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में CPI (M) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
12:09 PM, 25 Jun 2022
सीएम ने किया AIFMP भवन का शिलान्यास
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानेसर में AIFMP भवन का शिलान्यास किया।
11:56 AM, 25 Jun 2022
विपक्षी दलों की बैठक में बसपा को नहीं बुलाने पर भड़कीं मायावती
BSP प्रमुख मायावती ने ममता बनर्जी और शरद पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को आमंत्रित किया और जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई तो भी BSP को आमंत्रित नहीं किया गया। यह उनके जातिवाद के उद्देश्यों को दर्शाता है।
11:47 AM, 25 Jun 2022
भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं बचाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा अब भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं बचाया जाएगा और न ही खोखले वादे किए जाएंगे। हमने एक विधायक-एक पेंशन कदम से एक मिसाल कायम की है और इसी सत्र में बिल पेश किया जाएगा। AAP की विचारधारा का केंद्र बिंदु भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है।
11:37 AM, 25 Jun 2022
पुलिस ने 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि हाल ही में एक आपरेशन में कोकराझार पुलिस ने 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और दूसरे राज्य के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
11:33 AM, 25 Jun 2022
गुजरात के केवडिया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के केवडिया पहुंचे। वह यहां आपदा प्रबंधन और फोरेंसिक विज्ञान क्षमताओं पर गृह मामलों की सलाहकार समिति के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
11:16 AM, 25 Jun 2022
बागी विधायक फिर से वापस लौटेंगे- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमें यकीन है कि एक बार (बागी) विधायक मुंबई वापस आ जाएंगे, वे फिर से हमारे पक्ष में लौट आएंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस (भाजपा नेता) को सलाह दूंगा कि इस मामले में शामिल न हों और जो कुछ भी उनकी गरिमा के लिए बचा है, उसे बचाएं। हम चुनाव में एक-दूसरे को देखेंगे।
11:07 AM, 25 Jun 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में सेना का मुख्यालय है, जब इतने सारे सिख भाइयों को मार दिया गया, 3 दिन तक कुछ नहीं हुआ। कितनी SIT बनी? हमारी सरकार आने के बाद SIT बनी। ये लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-हमारी सरकार आने के बाद SIT बनी; कुछ लोग हम पर ही लगा रहे आरोप
10:52 AM, 25 Jun 2022
अमित शाह ने गुजरात दंगों पर तोड़ी चुप्पी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2002 में गुजरात दंगों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गृह मंत्री ने एक साक्षात्कार में बताया कि इन दंगों के दौरान आखिर क्या हुआ। शाह ने कहा कि गुजरात दंगों को लेकर पीएम और भाजपा सरकार पर लगे सभी आरोप राजनीति से प्रेरित थे। उन्होंने इसके पीछे सरकार और पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश बताया।
Amit Shah Interview: अमित शाह ने गुजरात दंगों पर तोड़ी चुप्पी, लगभग 20 साल बाद बताया उस दौरान क्या-क्या हुआ; पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
10:38 AM, 25 Jun 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दंगे होने का मुख्य कारण गोधरा की ट्रेन को जला देना था। 16 दिन की बच्ची को उसकी मां की गोद में बैठे हुए जिंदा जलते हुए मैंने देखा है और मेरे हाथ से मैंने अंतिम संस्कार किया है।
10:27 AM, 25 Jun 2022
गृह मंत्री अमित शाह का बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि जाकिया जाफरी किसी और के निर्देश पर काम करती थी। NGO ने कई पीड़ितों के हलफनामे पर हस्ताक्षर किए और उन्हें पता भी नहीं है। सब जानते हैं कि तीस्ता सीतलवाड़ की NGO ये सब कर रही थी। उस समय की आई UPA की सरकार ने NGO की बहुत मदद की है।
10:21 AM, 25 Jun 2022
राजनाथ सिंह ने आपातकाल को बताया भारतीय इतिहास का 'काला अध्याय'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपातकाल को देश के इतिहास में एक काला अध्याय करार दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1975 में लागू किया गया आपातकाल भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। इसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को इस दिन संविधान और संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
Emergency in India: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपातकाल को बताया भारतीय इतिहास का काला अध्याय, कहा- इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता
10:18 AM, 25 Jun 2022
गुजरात दंगे पर बोले अमित शाह
गुजरात दंगे के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एएनाइ से बातचीत में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की भी पूछताछ हुई थी लेकिन तब किसी ने धरना-प्रदर्शन नहीं किया था और हमने कानून को सहयोग दिया और मेरी भी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ था।
10:03 AM, 25 Jun 2022
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी बसपा
बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। मायावती ने कहा हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला BJP और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है। बल्कि अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।
09:55 AM, 25 Jun 2022
जो बाइडन ने की गर्भपात पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गर्भपात पर दिए फैसले की आलोचना की है। इसे उन्होंने अदालत और देश के लिए दुखद दिन बताया है। इसके साथ ही बाइडन ने लोगों से किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से करने का आग्रह किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गर्भपात पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की, कहा- यह अदालत और देश के लिए दुखद दिन
09:39 AM, 25 Jun 2022
ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,63,103 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 86,02,58,139 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
09:27 AM, 25 Jun 2022
फरीदकोट की सेंट्रल मॉडर्न जेल से बरामद हुए मोबाइल
पंजाब के फरीदकोट की सेंट्रल मॉडर्न जेल से 6 मोबाइल, 3 चार्जर और 4 हेडफोन बरामद होने के बाद फरीदकोट पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
09:20 AM, 25 Jun 2022
देश में मिले कोरोना के 15,940 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,940 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 20 लोगों की मृत्यु हुई। देशभर में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 91,779 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.39% है।
09:13 AM, 25 Jun 2022
PM नरेन्द्र मोदी आज होंगे जर्मनी दौरे पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी जाएंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, अपने विचार रखेंगे। साथ ही कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात भी करेंगे।
09:05 AM, 25 Jun 2022
27 जून को घोषित होंगे उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 27 जून को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे।
08:51 AM, 25 Jun 2022
हांगकांग की यात्रा पर जाएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही हांगकांग का दौरा करने वाले हैं। जिनपिंग की यह यात्रा हांगकांग शहर को चीन को सौंपे जाने की 25 वीं वर्षगांठ के मद्देनजर है। जनवरी 2020 में कोरोना की लहर के बाद से चीनी राष्ट्रपति का देश की मुख्य भूमि के बाहर यह पहला दौरा होगा।
हांगकांग की यात्रा पर जाएंगे शी जिनपिंग, शहर को चीन को सौंपे जाने की 25 वीं वर्षगांठ के चलते कर रहे दौरा
08:46 AM, 25 Jun 2022
असम में बाढ़ से बेकाबू हुए हालात
असम के नागांव जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
08:31 AM, 25 Jun 2022
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से गोलीबारी की दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। ओस्लो के एक नाइट क्लब में दहशतगर्दों ने अंधाधुंध गोलीबारी को अंजाम दिया है। जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
Norway shooting: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 2 की मौत; 14 घायल
08:03 AM, 25 Jun 2022
बेलागावी के नाले में बोतल में बंद मिले 7 नवजातों के शव
कर्नाटक के बेलगावी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 7 नवजातों के शव एक नाले में बोतल में बंद मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
कर्नाटक: बेलागावी के नाले में बोतल में बंद मिले 7 नवजातों के शव, मामला दर्ज
08:01 AM, 25 Jun 2022
मिजोरम में मिले COVID-19 के 35 नए केस
मिज़ोरम में COVID-19 के 35 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,28,840
सक्रिय मामले: 142
कुल डिस्चार्ज: 2,27,996
कुल मृत्यु: 702

إرسال تعليق