आज का सुविचार
जिंदगी को खुलकर जीने के लिए हर इंसान को एक छोटा सा उसूल बनाना चाहिए... रोज कुछ अच्छा याद रखने के साथ कुछ बुरा भूल जाना चाहिए
आज क्या खास
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम आज जारी करेगा
- कांग्रेस के उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर के फैसलों को लागू करने पर मंथन के लिए जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में दो दिवसीय कार्शाला आज से
- प्रदूषण नियंत्र एनओसी के मसले को लेकर राजस्थान के हॉलमार्क सेंटर आज रहेंगे बंद
- केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों की उम्मीद
- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह की रखेंगे आधारशिला, शुरू होगा निर्माण कार्य
-कोरोना का असर कम होने पर चीन के शंघाई में आज से बंदिशें खत्म, बीजिंग में दफ्तर खुलेंगे
- जयपुर ग्रेटर नगर निगम का निगम आपके द्वार अभियान आज से शुरू होगा, पहले दिन विद्याधर नगर जोन के वार्ड 24 में कार्यक्रम
- जून महीने की आज पहली तारीख से बैंकिंग सेक्टर और गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सहित वित्तीय क्षेत्र की कई सेवाओं में हो रहे बदलाव, आम आदमी की जेब पर दिखेगा असर
- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज से 3 जून तक सेनेगल यात्रा पर, सेनेगल राष्ट्रपति महामहिम मैकी सैल के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की होगी वार्ता
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान, न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन को आज सुबह 9 बजे नई दिल्ली स्थित रेल भवन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- देशभर के शिक्षा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय सम्मेलन आज से गुजरात में, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्री व अधिकारी होंगे शामिल
- झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ माइनिंग लीज मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होगी आगे की कार्यवाही
- गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे के खिलाफ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों का 'जागो अन्ना' अभियान आज से, अन्ना पर केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई पर चुप्पी साधने का आरोप
- पटना में जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आज
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर, भोपाल में प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक
- कांग्रेस पार्टी लखनऊ में आज 'नव संकल्प शिविर' करेगी आयोजित
- भारत से चीनी निर्यात पर आज से प्रतिबंध लागू
- मौसम अपडेट ने आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना, बीकानेर और जोधपुर संभागों में चल सकती हैं धूल भरी हवाएं
- क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी आज, मंगेतर जया भारद्वाज से बंधेंगे विवाह बंधन में
- पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 में जकार्ता में भारत तीसरे स्थान के लिए जापान से भिड़ेगा
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में मिले 57 नए कोरोना संक्रमित, जयपुर में मिले सर्वाधिक 24 केस, एक्टिव केस बढ़ कर हुए 532
- केंद्र सरकार ने कुछ देशों में मंकी पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी की गाइड लाइन, 21 दिन का क्वारंटीन लागू
- केंद्र सराकर ने राज्यों को जीएसटी के बकाया मुआवजे की पूरी राशि का किया भुगतान
- राजधानी जयपुर से झीलों की नगरी उदयपुर के लिए आज से विमान सेवा बहाल, अब सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी उड़ानें
- राजस्थान के करौली में बनेगा राज्य का पांचवां टाइगर रिजर्व, वन विभाग ने शुरू की कवायद
- जयपुर डिस्कॉम के नाम से फर्जी संदेश भेजकर बिजली उपभोक्ताओं से की जा रही ठगी, कंपनी ने दर्ज कराई एफआइआर
- राज्य सरकार ने पांच आरएएस अफसरों के किए तबादले
- उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी सूर्य प्रकाश काकड़ा राजस्थान उच्च न्यायालय के नए रजिस्ट्रार नियुक्त
- राजस्थान हाईकोर्ट ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार को पशु चालित गाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का तंत्र विकसिरत करने अहम निर्देश दिया है
- राजस्थान में अब सप्ताह के किन्ही दो दिन लिया जा सकेगा बिजली शटडाउन, नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को दी अनुमति, अब तक मंगलवार और शुक्रवार तय था
- देश के 70 हजार पेट्रोल पम्प मालिकों ने मंगलवार को तेल कंपनियों से तेल नहीं खऱीद कर कमीशन नहीं बढ़ाने पर विरोध जताया, राजस्थान में कल रात तीन घंट तक बंद रहे पेट्रोल पम्प
- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाई, सात साल में पहली बार बढ़ा प्रीमियम
- पंजाब में गायक सिद्धू मूसावाला की ह्त्या के मद्देनजर जोधपुर में शूटिंग कर रहे सिंगर मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
- मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में लाइव शो के बाद हार्ट अटैक से निधन
- नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो भीमसिंह (81) का जम्मू में निधन
- चार जून को होने वाली पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क कर सकेंगे यात्रा
- गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि अब 30 जून तक बढ़ी
- चार्टर्ड अकाउंटेट पाठ्यक्रम में बदलाव प्रस्तावित, 48 की बजाय 42 माह का होगा कोर्स, आर्टिकलशिप भी तीन की बजाय दो साल की
- नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने अप्रेंटटिस के 5636 पदों के लिए भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक
- आइआइटी बॉम्बे में जूनियर इंजीनियर आदि के 31 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Fs6RApk
https://ift.tt/kTg7E9G
एक टिप्पणी भेजें