Patrika Bulletin 13 June : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

आज का सुविचार

''मीठा शहद बनाने वाली मधुमक्खी भी डंक मारने से नहीं चूकती इसीलिए सदैव होशियार रहे, बहुत मीठा बोलने वाले भी हनी नहीं, हां हानि जरूर दे सकते हैं।''

 

आज क्या खास
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परिणाम आज दोपहर बाद 3 बजे घोषित होगा, जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला करेंगे परिणाम जारी
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी को ईडी के नोटिस के खिलाफ जयपुर में आज पीसीसी मुख्यालय से अंबेडकर सर्कल तक कांग्रेस का पैदल मार्च, सी स्कीम स्थित ईडी कार्यालय का किया जाएगा घेराव
- राजस्थान भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से आज दूदू में किसान सम्मेलन, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित कई नेता-कार्यकर्ता होंगे शामिल
- वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर राजस्थान के कनिष्ठ विद्युत अभियंताओं का महापड़ाव जयपुर में आज से
- विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगारों का शहीद सम्राक जयपुर पर प्रदर्शन आज दोपहर 12 बजे
- नफरती भाषणों के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका निचली अदालत में खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली माकपा सांसद वृंदा करात की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फसैला आज
- अमरीका के लॉस वेगास में चल रहे चार दिवसीय ज्वैलरी शो जेसीके का आज अंतिम दिन, भारत से लगे हैं 400 से ज्यादा स्टॉल, जयपुर के 150 से ज्यादा ज्वैलर भाग ले रहे
- चतुर्थ सब जूनियर एवं प्रथम यूथ राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियागिता का आगाज आज से सूरतगढ़ में
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का आज से शुरू हो रहा कर्नाटक और गोवा का तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा, आज बेंगलुरु में राष्ट्रीय सैन्य स्कूल के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज मसूरी दौरा, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में '28वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम' का करेंगे उद्घाटन
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दोपहर 3.30 बजे नई दिल्ली स्थित रेल भवन में भारतीय रेलवे के नवाचार कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज 'राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आंकलन 2021' रिपोर्ट करेंगे जारी
- नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष होंगे पेश
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा सदस्यता की लेंगे शपथ, चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन 2021 की रिपोर्ट करेंगे जारी, ई-गवर्नेंस सेवा वितरण प्रणाली में सुधार लाने के सरकारों को दिए गए हैं सुझाव
- ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव आज, भुवनेश्वर स्थित विधान सभा हॉल में होगा चुनाव
- उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्म आरती के चलित दर्शन आज से, सात दिन की ट्रायल के बाद होगा अंतिम फैसला
- राजस्थान के 20 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बरसात की भी संभावना, मौसम विभाग का अनुमान

 

खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 77 संक्रमित और मिले, जयपुर में मिले सबसे ज्यादा 40 केस, राज्य में एक्टिव केस फिर से 500 के पार 510 हुए
- राजस्थान में 59 लाख लोगों ने कोरोना टीके की दूसरी, 6 लाख लोगों ने पहली डोज ही नहीं लगवाई
- सीएआर-टी थेरेपी के लिए रक्त कैंसर पीड़ितों को अब नहीं जाना पड़ेगा अमरीका
- मारवाड़-गोडवाड़ के 8 गांवों में सीरवी समाज के अफीम की मनुहार न करने का अनुरणीय फैसला
- 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के अरौदा में कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी, माली समाज के लोगों ने आगरा-जयपुर एनएच पर डाला महापड़ाव, पुलिस ने डाइवर्ट किया यातायात
- हज यात्रा के लिए राजस्थान से 410 यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली हवाई अड्डे से से मदीना के लिए रवाना, जयपुर से 4 समेत राजस्थान के दस यात्री मिले कोरोना संक्रमित, क्वारंटीन किया
- जयपुर में आय़ोजित अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में जुटे 130 देशों के लोग, समाज उत्थान के लिए एक जाजाम पर आने का आह्वान
- जयपुर की सोडाला एलिवेटेड रोड का आखिरी स्पान आज रखा जाएगा, सफर शुरू होने में बस अब 32 मीटर की दूरी
- राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यसमिति की बैठक 15 जून को कोटा में
- पैलेस ऑन व्हील्स को ठेके पर देने के लिए निविदा इसी सप्ताह होगी जारी
- जड़ी-बूटियों वाली धूप-बत्ती से रक्तचाप पर नियंत्रण पर वाराणसी के चौकाघाट आयुर्वेद कॉलेज में शोध शुरू
- भारतीय वायुसेना 114 लड़ाकू विमान खरीदेगी
- रिलायंस-शेल के खिलाफ 867 करोड़ रुपए का केस हारी भारत सरकार, मध्यस्थता फैसले को सरकार की चुनौती खारिज
- आइपीएल के बाद लगातार दूसरा टी-20 मैच हारी भारतीय क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से फिर दी मात

- राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर की बीपीटी पार्ट प्रथम की पूरक परीक्षाएं कल से शुरू होंगी
- जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत तकनीकी कर्मचारी रखें जाएंगे
- सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल व एसआइ के 110 पदों के लिए भर्ती निकली, ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 दिन का समय
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की 417 वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wbJ6Os4
https://ift.tt/a9FUjBl

Post a Comment

और नया पुराने