Patrika Bulletin 8 June : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

आज का सुविचार

"हर कोशिश में शायद सफलता ना मिल पाए लेकिन हर सफलता का कारण कोशिश ही होती है"

 

आज क्या ख़ास?

- राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस की उदयपुर में तो भाजपा की जयपुर में जारी रहेगी बाड़ाबंदी, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बनाई जायेगी जीत की रणनीति

- जामडोली स्थित एक रिज़ॉर्ट भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी हो सकते हैं शामिल

- आम आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा का आज जयपुर दौरा, आमेर में बालिका हत्याकांड के पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाक़ात, प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से होंगे मुखातिब

- राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज होगा जारी, शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला करेंगे परिणाम जारी

- सेना भर्ती के लिए शुरू हो रही 'टूर ऑफ ड्यूटी' प्रक्रिया, युवाओं को चार साल के लिए सेना में किया जाएगा भर्ती, पीएम मोदी आज करेंगे ऐलान

- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर, प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत और कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज एक बार फिर झारखंड के पलामू कोर्ट में देंगे हाजिरी, आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है मामला

- आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे आइकॉनिक वीक समारोह में आज भारत में प्रतिभूति बाजार के विकास पर एक डॉक्यूमेंट्री की जाएगी जारी

- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 12वीं पास युवाओं के लिए हेड कॉन्स्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के 286 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से हो रही शुरू, आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन


काम की खबरें

- राजस्थान में मंगलवार को मिले 61 नए कोरोना संक्रमित, जयपुर जिले में सर्वाधिक 27 मामले

- 5 वीं और 8 वीं बोर्ड का आज जाएगा परिणाम, सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला करेंगे परिणाम जारी

- फ्रांस पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में जयपुर की अवनी लेखरा ने 250.6 अंक हासिल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

- वनपाल भर्ती 2015 की आपत्तियों का निस्तारण होने तक अस्थाई वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने पर राजस्थान हाईकोर्ट की रोक

- राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब 2 जुलाई को, 14 मई को आयोजित परीक्षा में रद्द किया गया था पेपर

- दक्षिणी अफ्रीका में अरबों के घोटाले मामले में आरोपी भारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं को इंटरपोल ने दुबई से किया गिरफ्तार

- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज पेश नहीं होंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेशनल हेराल्ड मामले में भेजा गया था समन

- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और करीबियों के ठिकाने से मिला 1.8 किलो सोना, 2.82 करोड़ नगद भी मिले

- केंद्र सरकार ने सीडीएस पद की नियुक्ति में किया बड़ा बदलाव, दूसरी रैंक के अफसर भी बन सकेंगे सीडीएस, रक्षा मंत्रालय ने जारी किए पात्रता मानदंड के नए दिशा निर्देश

- पीएनबी घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी के खिलाफ की चार्जशीट पर

- भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह गिरफ्तार, पंजाब सतर्कता जांच ब्यूरो की कार्रवाई

- 122 साल बाद सबसे गर्म ग्रह अप्रैल महीना, 51 दिन चली लू



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mU1807s
https://ift.tt/r5UYFuB

Post a Comment

أحدث أقدم