क्या आप एक हफ्ते में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है | weight loss in a week, at home, diet, with apple tea.

जी हां, आपने भी सुना होगा (One Apple a Day Keeps The Doctor Away) मतलब रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जिससे कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब को ऐसे ही खाने की बजाय आप चाय (Apple Tea) बनाकर भी पी सकते हैं और यह कई फायदों से भरपूर होता है Like -Weight loss। आइए जानते हैं सेब की चाय बनाने की विधि और इसके अद्भुत फायदे।

Sponsor : https://digitaldahs.blogspot.com/

all type of tech news and guide

ऐसे बनेगी सेब की चाय

एक पैन में धीमी आंच पर एक से डेढ़ कप पानी उबलने के लिए रख दें. इसके साथ ही इसमें टी बैग और नींबू का रस मिलाएं। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे, इसमें सेब के कटे हुए टुकड़े डालें और कुछ देर और उबलने दें। अब इसमें दालचीनी पाउडर डालने का समय है। इसके बाद इसे छान कर आराम से पी लें।

सेब की चाय के फायदे

वजन कम

सेब में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए इसका सेवन किसी भी रूप में वसा को बढ़ने नहीं देता है। चाय में मौजूद सेब का अर्क, दालचीनी और नींबू सभी वजन कम करने में मददगार होते हैं।

पाचन तंत्र में सुधार

सेब की चाय पीने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और मैलिक एसिड होता है। पाचन सही होने से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। साथ ही सेब की चाय से दांतों का पीलापन भी दूर होता है।

शरीर का विषहरण

इस चाय के नियमित सेवन से शरीर के अंदर मौजूद गंदगी भी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा यह चाय कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाती है। इस चाय के सेवन से बढ़ती उम्र को भी रोका जा सकता है।

रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह चाय बहुत फायदेमंद होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है।

Pic credit- pexels

Post a Comment

और नया पुराने