महाराष्ट्र में ट्रेनी विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त | Trainee Aircraft Crash in maharastra



मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया है. ट्रेनी प्लेन मैदान में क्रैश-लैंड हो गया है। इस हादसे में महिला पायलट घायल हो गई है। इसके अलावा क्रैश लैंडिंग से विमान को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यह विमान सिंगल सीटर था।

निजी विमानन स्कूल के विमान

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान हादसा इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. पुलिस ने कहा कि विमान एक निजी विमानन स्कूल का था। विमान ने पुणे के बारामती हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी।

घायल पायलट अस्पताल में भर्ती

वहीं हादसे में घायल हुई महिला पायलट का नाम भावना राठौड़ (22) है. पायलट भावना को मामूली चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हादसे के बारे में और जानकारी दी है। डीजीसीए ने कहा कि सेसना 152 विमान वीटी-एएलआई ने सोमवार सुबह उड़ान भरी। आशंका जताई जा रही है कि बिजली गुल होने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

\

Post a Comment

और नया पुराने