नई दिल्ली, एजेंसी। ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है. ईडी की टीम नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर छापेमारी कर रही है. बता दें कि ईडी की टीम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ की है. समाचार एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड के कार्यालय के साथ-साथ 12 जगहों पर छापेमारी की है. इसके अलावा ईडी इस मामले को लेकर मुंबई में भी छापेमारी कर रही है.
केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला
वहीं ईडी की छापेमारी के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधा है. जयराम ने कहा कि भारत की मुख्य विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ चल रहे हमले के तहत बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस में छापेमारी की गयी. हम मोदी सरकार के खिलाफ उठाई गई हर आवाज के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं। आप हमें चुप नहीं करा सकते!
सोनिया गांधी से तीन दिन तक पूछताछ
ईडी ने हाल ही में सोनिया गांधी से तीन दिन तक पूछताछ की थी. तीन दिन की पूछताछ में ईडी ने सोनिया से 100 से ज्यादा सवाल पूछे. पूछताछ के दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। सोनिया गांधी से पूछताछ की प्रक्रिया 18 जुलाई को शुरू हुई थी. उस दिन उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी। फिर उनसे 27-28 सवाल पूछे गए। ये सवाल एजेएल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, कांग्रेस के 90 करोड़ रुपये के लेन-देन के फैसले से जुड़े थे. 26 जुलाई को सोनिया गांधी से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई। तब सोनिया ने 'नो नो' में ज्यादातर सवालों के जवाब दिए थे. इस दौरान सोनिया ने सवालों से बचने की कोशिश की. 6 घंटे की पूछताछ में उनसे करीब 50 सवाल पूछे गए। इस मामले में सोनिया के अलावा ईडी ने उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पांच दिनों तक अलग-अलग सत्र में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

एक टिप्पणी भेजें