बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री पर फेंके जूते:अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने के लिए आए, शुरू हुआ हंगामा
अजमेर
गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर के 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में MBC समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर विरोध जताना शुरू कर दिया। समर्थक सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। सोमवार को सबसे पहले गुर्जर भवन में स्थापित कर्नल बैंसला की मूर्ति का अनावरण किया गया। भरकम मूर्ति क्रेन की सहायता से लाई गई थी। इसके बाद सभा की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। इस दौरान कर्नल बैंसला के योगदान को याद कियाि गया। सभा स्थल पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय बैंसला सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाएं सम्भालीं। इस दौरान सभा स्थल पर फूलों की वर्षा की गई। सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे शुरुआत से ही लगने शुरू हो गए थे। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत भाषण देने आईं तो विरोध शुरू हो गया। उन्होंने करौली में कर्नल बैंसला के नाम पर कॉलेज खोलने की घोषणा की। समर्थकों ने उनको भाषण नहीं देने दिया। पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। फिर भी रावत ने भाषण दिया। इसके बाद खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना भाषण देने के लिए आए। समर्थकों को यह मंजूर नहीं था। उन्होंने जूते व अन्य सामान फेंक कर हंगामा खड़ा कर दिया। फिर से पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस व अन्य लोगों ने समर्थकों को शांत किया।
चांदना को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्रसिंह राठौड़, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक वासुदेव देवनानी आदि भी पहुंचे हैं। समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नहीं पहुंच पाए हैं। सतीश पूनिया भी मंच पर पहुंचे तो सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारे लगे। इस दौरान कर्नल बैंसला जिंदाबाद के भी नारे लगातार लगते रहे। पायलट समर्थक नारे लगाते हुए मंच की तरफ बढ़े तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने बमुश्किल खदेड़कर माहौल शांत किया। शहीद हुए समाज के लोगों के परिजन का सम्मान भी किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यक्रम में उपस्थित और अनुपस्थित नेताओं पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में लोग अपनी सुविधा के अनुसार आते हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी सभास्थल पर पहुंचे। मंच से लोगों को संबोधित किया। पायलट समर्थकों ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकती रही। गुर्जर आरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय बैंसला सभा स्थल पर पहुंचे। गुर्जर आरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय बैंसला सभा स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समर्थकों के होने के कारण सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
शनिवार रात पहुंचा था अस्थि कलश
अस्थि कलश 25 दिन में 75 विधानसभा क्षेत्रों से होता हुआ शनिवार रात तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचा था। एमबीसी समाज की ओर से अस्थि कलश विसर्जन को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभा में ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं भी पहुंचीं। अस्थि कलश 25 दिन में 75 विधानसभा क्षेत्रों से होता हुआ शनिवार रात तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचा था। सभा स्थल पर मौजूद भीड़। एमबीसी समाज की ओर से अस्थि कलश विसर्जन को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है सोमवार सुबह से ही सभा स्थल पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में यहां फोर्स की तैनाती की है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। सभा स्थल सहित घाटों पर पुलिस जवान तैनात रहे। सभा के लिए बनाया गया मंच। इसी मंच पर खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर हंगामा कर दिया।
जयपुर में बुलेट में पेट्रोल नहीं था तो साइकिल चुराई:अगले दिन पेट्रोल लेकर पहुंचे चोर, बाइक में डाला और ले गए
जयपुर
जयपुर में चोरी का अनाेखा मामला सामने आया है। यहां बुलेट बाइक चोरी करने पहुंचे चोर पेट्रोल नहीं होने से गाड़ी नहीं चुरा सके तो वहां खड़ी साइकिल चुराकर ले गए। अगले दिन चोर पेट्रोल साथ लेकर पहुंचे और बुलेट को ले गए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात भांकरोटा थाना इलाके में 9 सितंबर को हुई।
भांकरोटा सीआई रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात श्री गोविंद रेजीडेंसी में हुई। यहां रहने वाले हर्ष की बुलेट बाइक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी थी। 8 सितंबर को दो चोर बुलेट चोरी करने के लिए पहुंचे। बाइक में पेट्रोल नहीं था। ऐसे में वे पार्किंग में खड़ी साइकिल चुरा ले गए। 9 सितंबर को रात 2 बजे दोनों चाेर फिर पहुंचे। अब वे पेट्रोल साथ लेकर गए। दोनों ने वहां खड़ी बुलेट में पेट्रोल डाला और ले गए।
चोरों से बचाने के लिए पेट्रोल निकाल लेता था मालिक
बाइक के मालिक हर्ष कुमार ने बताया- बुलेट बाइक उसे बहुत पसंद थी। चोरी नहीं हो इसलिए रात के समय लॉक लगाने के साथ ही बाइक से पैट्रोल भी निकाल लेता था। ताकि कोई बाइक स्टार्ट नहीं कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चोर पेट्रोल लेकर ही पहुंच गए। उन्होंने बाइक में पैट्रोल भरा फिर ले गए।
वारदात सीसीटीवी में कैद
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हर्ष की शिकायत पर भांकरोटा थाना पुलिस मामला दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात अब टार्गेटिव होने लगी है। वाहन चोर डिमांड के हिसाब से चोरियां कर रहे हैं। जिस वाहन की डिमांड होती है। वही वाहन चोरी किया जाता है। सीआई रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया- पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी के अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। चोरों की फोटो साफ नजर आ रही है। इसके आधार पर इलाके में इस फोटो को सर्कुलेट करा दिया गया है। आदतन वाहन चोरों से भी इस फोटो का मिलान कराया जा रहा है।
राजस्थान के गैंगस्टर्स का आतंकियों से कनेक्शन:एनआईए की टीम पहुंची श्रीगंगानगर, दो मकानों में चलाया सर्च ऑपरेशन
जयपुर
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस समेत अन्य गैंग के गैंगस्टर्स का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। यह भी पता चला है कि मूसेवाला की हत्या के लिए काम में लिए हथियार पाकिस्तान से आए थे। गैंगस्टर्स के आतंकी कनेक्शन को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से 50 जगह छापे मारे गए। राजस्थान के गंगानगर जिले के सादुलशहर में सुबह दो जगह छापे मारे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम की कार्रवाई का पता लगते ही लोकल पुलिस ने दोनों मकानों के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। श्रीगंगानगर SP आनंद शर्मा ने बताया- दो मकानों पर छापा मारा है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसलिए ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते हैं। जल्द ही नाम का खुलासा भी हो जाएगा। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे से 5 किलोमीटर दूर डिंगा गांव के गैंगस्टर विक्रम बराड़ के घर पर भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम पहुंची है। गैंगस्टर के पिता जगराज बराड़ से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि विक्रम बराड़ अभी देश से बाहर है। मूसेवाला हत्याकांड के बाद लॉरेंस समेत अन्य गैंग का नाम सामने आया था। जांच की तो जानकारी मिली कि मूसेवाला हत्या के लिए हथियार बाहर से आए थे। जांच में पाकिस्तान से हथियार सप्लाई के सबूत मिले थे। गैंगस्टर्स को पकड़ने और पाक कनेक्शन को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कई टीमें दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गैंगस्टर के कई ठिकानों में पहुंची हैं।
मूसेवाला हत्याकांड का कनेक्शन टेरर ग्रुप से
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पास इनपुट था कि मूसेवाला मर्डर का कनेक्शन फॉरेन टेरर ग्रुप से है। इसी के चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने काला जठेड़ी गैंग, नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस और ताजपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का मानना है कि इनमें कई गैंगस्टर्स जेल से सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 1 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मूसेवाला हत्याकांड मामले में लॉरेंस, गोल्डी व इनके गुर्गों के साथ-साथ बंबीहा गैंग और नीरज बवाना गैंग सहित दूसरे गैंगस्टर के खिलाफ यूएपीए एक्ट की धाराओं में 2 एफआईआर दर्ज की थी।
पाकिस्तान से हथियार सप्लाई का शक
गैंगस्टर्स के आतंकियों से कनेक्शन का शक पहले से था। इन्हें पाकिस्तान से हथियार मुहैया करवाए जा रहे हैं। मूसेवाला के मर्डर में भी पाकिस्तान से आए हथियार यूज होने का शक है। इसके अलावा यह भी संदेह है कि आतंकियों के कहने पर यह देश में माहौल खराब कर सकते हैं और देश में टारगेट किलिंग कर सकते हैं। सरकार ने इन संगठनों को आतंकी की लिस्ट में डाला है।
जोधपुर, अजरबैजान, केन्या तक एक्शन
जोधपुर पुलिस ने हाल में ही लॉरेंस के खास गुर्गे नवीन उर्फ आरजू और कैलाश खींचड़ को गिरफ्तार किया था। जोधपुर की लोहावट पुलिस ने दोनों को विदेशी हथियारों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। इनसे चार विदेशी पिस्टल, 10 कारतूस बरामद किए गए थे। सीआई बद्रीप्रसाद मीणा ने बताया कि नवीन लॉरेंस का खास साथी है। यह 4 राज्यों में वॉन्टेड है। नवीन पर फायरिंग, रंगदारी और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं। ये लॉरेंस के इशारे पर ही काम करता है। अब पुलिस नवीन से लॉरेंस और उनके कॉन्टैक्ट के बारे में जानकारी जुटा रही है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक संदिग्ध को अजरबैजान में और एक को केन्या में डिटेन किया गया है। भारत इन देशों के अधिकारियों के संपर्क में है। 25 अगस्त को ही पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 1850 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। इसमें 36 आरोपियों में से 24 के नाम है।
लंपी कम होने तक चप्पल नहीं पहनेगी जयपुर हैरिटेज मेयर:भाजपा के प्रदर्शन के चलते मुख्यालय में रखा हवन बीच में रुका
जयपुर
जयपुर नगर निगम हैरिटेज में आज हवन के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे शहर भाजपा के कार्यकर्ता और लंपी वायरस को खत्म करने के लिए यज्ञ करने पहुंचे कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने हो गए। वहीं, दूसरी तरफ मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा कि लंपी का कहर कम होने तक वो चूते चप्पल नहीं पहनेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदर्शन करने को रोकने के लिए हैरिटेज के गेट बंद कर दिए गए। कार्यकर्ता दूसरे रास्तों से एंट्री कर गए। हवन स्थल के पास प्रदर्शन करने बैठ गए। इस बीच मेयर मुनेश गुर्जर जब हवन स्थल पर पहुंची। लंपी वायरस को खत्म करने के लिए हवन में जैसे ही आहुति डालने लगी तो विरोध शुरू हो गया। इससे गुस्साएं पंडित ने भी बीच में ही हवन बंद कर दिया। हालांकि इस बीच मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा कि जो प्रण उन्होंने लिया कि वह कायम रहेगा और वे तब तक पैरों में चप्पल-जूते नहीं पहनेंगी। जब तक प्रदेश में लंपी वायरस के कहर कम नहीं हो जाता। मेयर ने कहा कि वे पैरों में चप्पल-जूतों ही नहीं बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्वागत सत्कार के दौरान पहनाई जाने वाली माला भी नहीं पहनेगी। आपको बता दें कि मेयर ने आज प्रदेश में लंपी वायरस के कहर को कम करने के लिए नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय पर यज्ञ का आयोजन रखा था, जिसमें सभी पार्षदों और अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए थे। लेकिन हवन शुरू होने से पहले ही वहां शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया।
मेयर के सामने ही लगाए मुर्दाबाद के नारे
इधर मेयर के नगर निगम मुख्यालय पहुंचते ही भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मेयर के पहुंचने से पहले भाजपा के कार्यकर्ता भी हवन के चारो ओर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेयर ने दोनों ने मिलकर हवन में आहुतियां दी। हालांकि इस बीच जब शोरगुल और नारेबाजी बंद नहीं हुई तो पंडित ने हवन सामाग्री फेंक दी और हवन को बीच में ही बंद की दिया।
50 हजार से ज्यादा गाय की मौत
राजस्थान में अब तक इस वायरस के कहर से 11.34 लाख गाय चपेट में आ चुकी है, जिनमें से 50 हजार 366 दम तोड़ चुकी है। ये तो सरकारी आंकड़ा है, जबकि वास्तविकता में इससे कहीं ज्यादा गाय इस वायरस की चपेट में आकर मर चुकी है। अभी तक इस वायरस का प्रकोप पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, नागौर समेत अन्य जिलों में था, लेकिन अब ये वायरस धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान में पैर पसारते जा रहा है। जयपुर में बड़ी संख्या में गाय अब इसकी चपेट में आने लगी है।
प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत पर हंगामा:अटेंडेंट बोले- साढ़े 8 लाख लिए, चिरंजीवी स्कीम के नाम पर कर रहे घोटाला
जोधपुर
जोधपुर में नहर चौराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार भाटेलाई पुरोहितान के रहने वाले भैरूसिंह इंदा (65) को हार्ट में तकलीफ के चलते 24 अगस्त को कृष्णा हॉस्पिटल लाया गया था। उनकी 11 सितंबर रात 8.30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि उन्हें बाइक पर 24 अगस्त को यहां लाए थे। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद ऑपरेशन की सलाह दी थी। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए 4 लाख रुपए मांगे थे। पैसे नहीं दिए तो ऑपरेशन रोके रखा। किसान परिवार के होने की वजह से 29 अगस्त को उन्हें एडमिट किया गया। इसके बाद उनसे 4 लाख 50 हजार रुपए की और डिमांड की गई। पैसे देने के बाद ही इलाज शुरू हो सका। परिजनों ने चिरंजीवी योजना के नाम पर अस्पताल में घोटालों का आरोप लगाया । मौके पर ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक जोगाराम पटेल भी पहुंचे। मृतक के भतीजे महेन्द्र सिंह ने बताया कि रात में अस्पताल प्रशासन व पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई लेकिन विफल रही। जब तक हमसे वसूला 8.50 लाख रुपए वापस नहीं दिया जाता, तब तक हम धरना प्रदर्शन करेंगे।
बेहोशी की हालत में दे दी छुट्टी
परिजन संग्राम सिंह बताते हैं कि 6 सितंबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि इन पर दवाई का असर है घर के वातावरण में यह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। 8 सितंबर को पुनः समस्या होने पर अस्पताल लाया गया अस्पताल में पेन किलर देकर वापस रवाना कर दिया गया। 11 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सुबह अस्पताल लाया गया। रात को 8:30 बजे अस्पताल प्रबंधन ने मृत घोषित कर दिया।
إرسال تعليق