जयपुर। हनुमानगढ़ जंक्शन के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने तथा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला महिला थाने में रविवार को अज्ञात मोबाइल नम्बर धारक के खिलाफ दर्ज कराया गया है। घटना एक माह पुरानी बताई।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री निजी विद्यालय में पढ़ती थी। उसे गत माह उसकी एक सहेली ने अपने घर बुलाया, वहां मोबाइल नम्बर धारक एक जना मौजूद था। उसने पुत्री को धमकाया कि उसकी फोटो को अश्लील बना दिया है। उसे वायरल कर बदनाम कर देगा। अज्ञात आरोपी ने धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। आरोप है कि पीडि़ता को निरंतर ब्लैकमेल किया गया तथा आत्महत्या को दुष्प्रेरित किया गया। इससे तंग होकर 10 सितम्बर की रात्रि को पीडि़ता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PIV1LWX
https://ift.tt/xgLNVX1
إرسال تعليق