दुबई के 'म्यूजियम ऑफ फ्यूचर' के स्टाफ में शामिल हुआ कई भाषाएं बोलने वाला रोबोट

दुबई. दुबई के 'म्यूजियम ऑफ फ्यूचर' के स्टाफ में उन्नत ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid robot) जोड़ा गया है। महिला की तरह दिखने वाले इस रोबोट का नाम 'अमेका' (Ameca) रखा गया है। हाल ही म्यूजियम ऑफ फ्यूचर के आधिकारिक इंस्टाग्राम और टि्वटर पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें अमेका संग्रहालय के एक कर्मचारी से उसी की भाषा में बात करती नजर आ रही है। म्यूजियम में आने वाले लोग जल्द अमेका से मिल सकेंगे।
वीडियो को देख लोग हैरानी जता रहे हैं। कई लोगों का यहां तक कहना है कि अगर 2022 में ऐसा रोबोट बनाया जा सकता है तो 2071 तक आते-आते दुनिया में कैसे-कैसे असाधारण क्षमता वाले रोबोट बन जाएंगे। कुछ लोगों को आशंका है कि इन रोबोट्स को होटल, अस्पताल या म्यूजियम जैसी जगह इस्तेमाल करने की छूट दी गई तो कई लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा। इनका सीमित इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।

अमेका के हाव-भाव हैं मनुष्यों की तरह
कई भाषाएं बोलने वाली अमेका आम लोगों की तरह बात कर सकती है, अभिवादन कर सकती है, दिशा-निर्देश दे सकती है। अमेका की सबसे खास बात यह है कि यह मनुष्यों की तरह एक्सप्रेशन देती है। सऊदी अरब अगले साल ऐसे रोबोट कई जगह तैनात करने वाला है।

भव्य इमारत
म्यूजियम ऑफ फ्यूचर को फरवरी 2022 में आम जनता के लिए खोला गया था। सात मंजिला यह म्यूजियम दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। मानव और मशीन के बीच बातचीत की तकनीक विकसित करने के लिए यह लैबोरेटरी के रूप में काम कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/S8ryFkR
https://ift.tt/X28fATP

Post a Comment

أحدث أقدم