पति की लंबी उम्र के​ लिए रखा करवा चौथ का व्रत, तीन दिन बाद ही किया ऐसा काम

जयपुर। नागौर जिले के मेड़ता सिटी में नशे के आदी पति के रोज झगड़ा करने से परेशान पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार (put husband to death) दिया। खुद को बचाने के लिए तीनों ने मिलकर उसे पेड़ पर लटका दिया और हत्या को आत्महत्या बताते रहे। मृतक के दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे। खुलासा होने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

17 अक्टूबर की तड़के 45 वर्षीय दुर्गाराम के पेड़ से लटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। तब बड़े भाई अन्नाराम ने पहुंचकर संदेह जताया। अन्नाराम ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर मृतक के दोनों बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने पत्नी सीता देवी (51), पुत्र मंगलाराम (24) और सुरेश उर्फ नूराराम (20) को गिरफ्तार कर लिया। 13 अक्टूबर को सीता देवी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था।

गला घोंटकर की थी हत्या
तीनों ने स्वीकार किया कि दुर्गाराम हमेशा शराब के नशे में गालियां देता था। इसी से तंग आकर 16 अक्टूबर की रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद को बचाने के लिए उसे बबूल के पेड़ पर लटका दिया। यह सब जल्दबाजी में करने से उसके पैर जमीन पर ही रह गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9Ylg6S4
https://ift.tt/QGo5eJM

Post a Comment

أحدث أقدم