बीकानेर. शिक्षा विभाग में बुधवार को साढ़े चार सौ पेज की तबादला सूचियों में प्रिंसिपल से लेकर जमादार तक करीब साढ़े चार हजार कार्मिकों के स्थानांतरण किए गए। शिक्षा निदेशालय की ओर से इन तबादलों के अलग-अलग 95 आदेश निकाले गए हैं। किसी में एक- दो शिक्षक के तबादला आदेश हैं, तो किसी में दो सौ से पांच सौ तक के स्थानांतरण किए गए हैं। सुबह तबादला सूचियां सामने आने के साथ ही तबादले के लिए भागदौड़ कर रहे कार्मिक अपना नाम तलाशने में जुट गए।
शिक्षा विभाग से जारी ताजा तबादला सूचियों में 1857 वरिष्ठ अध्यापकों, 23 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों, 852 प्रिंसिपल, 233 वाइस प्रिंसिपल, 934 विषय व्याख्याता, 158 एपीओ विषय व्याख्याता के तबादले किए गए हैं। साथ ही 160 अन्य संवर्ग कार्मिक यानी लाइब्रेरियन, सहायक कार्मिक, लैब असिस्टेंट, जमादार, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक के तबादले किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने लंबे समय तक चली राजनीतिक उठा-पटक के बीच तबादलों का क्रम ठहर सा गया था,जो अब फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए अब भी कोई खुशी की खबर नहीं आई है।
चुनाव से पहले जैसा नजारा
शिक्षा विभाग में इस तरह की तबादला सूचियां विधानसभा चुनाव से दो-चार महीने पहले ही आया करती हैं। इस बार मौजूदा सरकार का एक साल से अधिक कार्यकाल शेष है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों को छोड़कर शिक्षा विभाग के हर ग्रेड व संवर्ग के कार्मिकों के तबादले किए गए हैं। मौजूदा शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग अभी तक दस हजार से अधिक कार्मिकों के तबादला आदेश जारी कर चुका है। अभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का इंतजार हो रहा है। जबकि शिक्षा मंत्री इस श्रेणी के शिक्षकों का स्थानांतरण करने से इनकार कर चुके हैं।
बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mRK4nY7
https://ift.tt/2aIhMsm
إرسال تعليق