जयपुर। बांदीकुई में पूर्व मंत्री व युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगो के साथ बसवा उपखंड़ मुख्यालय पर स्थित रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी ने रेल मंत्री को बताया कि बसवा को उपखंड मुख्यालय का दर्जा प्राप्त है तथा यह कस्बा दौसा जिले का बहुत पुराना और गौरवशाली इतिहास लिए हुए है। यहां से हजारों की संख्या में यात्री प्रतिदिन इधर.उधर यात्रा करते है। बहुत लंबे समय से बसवा और इसके आसपास के लगभग 50 गांवोंं के यात्रियों की पूजा, आश्रम आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का बसवा में ठहराव की मांग चली आ रही है। लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो सकी। यहां उक्त ट्रेनों का ठहराव होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही रेलवे की राजस्व आय भी बढेगी।
इस पर रेल मंत्री ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि पालीवाल बिवाई, पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, बसवा भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह शेखावत, भाजपा शोशल मीडिया जिला संयोजक दिनेश जोशी अगावली आदि उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/L0euGq5
https://ift.tt/yHu4Tb7
إرسال تعليق