नई दिल्ली. बीटएक्सपी जोकि प्रिस्टिन केयर का फिट-टेक डी2सी ब्रांड है, कई तरह के प्रोडक्ट मार्केट में लेकर आया है जिनमें एक्सरसाइज साइकिल, बॉडी एनालाइजर तथा बॉडी मसाजर जैसे कई फिटनेस उत्पाद शामिल हैं। अपने इन सभी फिटनेस प्रोडक्ट के कारण बीटएक्सपी घरेलू फिटनेस बाजार में काफी लोकप्रिय हो रहा है। अब यह ब्रांड 6 बिल्कुल नए ट्रेडमिल के साथ इस कैटेगरी में शामिल हो चुका है। बीटएक्सपी के यह सभी ट्रेडमिल बिल्कुल नवीनतम प्रौद्योगिकी से लैस हैं तथा इन्हें आज के समय के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वर्क फ्रॉम होम और रिमोट सेट-अप अपनाने के कारण ज्यादातर लोग सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण ओबेसिटी का शिकार हो रहे हैं एवं लोगों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस वर्क-कल्चर की वजह से ज्यादातर लोगों में ब्लड-प्रेशर तथा हृदय से संबंधित बीमारियों का निदान हो रहा है। आज के वर्क-कल्चर की वजह से लोगों के पास समय का बेहद अभाव रहता है इसलिए चलना और दौडऩा कसरत के लिए सबसे उचित विकल्प लगता है। यदि आप ट्रेडमिल में निवेश करते हैं तो पूरे शरीर की कसरत के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प होगा।
बीटएक्सपी के नए ट्रेडमिल हाल में ही लांच किए गए हैं जिनमें एरिना, लिगेसी, कॉमेट और अल्फा प्लस जैसे ट्रेडमिल शामिल हैं, सभी 19000 से लेकर 80,000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं। इन सभी प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन तथा बीटएक्सपी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इन सभी ट्रेडमिल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपके घर में बेहद छोटी जगह में फोल्ड होने के बाद कॉम्पैक्ट आकार की हो जाती हैं जिससे घर की शोभा भी बनी रहती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DMUC3Ys
https://ift.tt/P4UyjrG
إرسال تعليق