छतरगढ़़ . महिला ने तांत्रिक तथा उसके भाई के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल तक देह शोषण करने के आरोप में मंगलवार देर शाम को मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह पीहर में रहती है। दो साल पहले वह एक डेरे पर मत्था टेकने गई थी। जहां कुलदीप सिंह नाम का व्यक्ति मिला। उसने स्वयं को तांत्रिक बताया। आरोपी ने पीडि़ता के घर में भूत प्रेत का साया होने व समस्या का समाधान करने का झांसा दिया।
आरोपी ने उसके घर आकर भूत प्रेत निकालने के लिए पूजा की तथा इसके एवज में 11 हजार रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने उनके घर आना जाना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीडि़ता को विश्वास में लेकर शादी करने का झांसा दिया तथा देह शोषण करने लगा। आरोपी ने दो साल तक देह शोषण किया। इसके बाद कहा कि वह शादीशुदा है। इस कारण पीडि़ता को पत्नी बतौर साथ रखने से मना कर दिया।
आरोपी ने अपने भाई लाभसिंह को कुंवारा बताया तथा उसके साथ शादी करने की बात कही। इस पर उसने मना कर दिया। तब आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाभङ्क्षसह के साथ रहने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले कई माह से लाभसिंह शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल कर देगा। मामले की जांच थानाधिकारी रामङ्क्षसह को सौंपी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Lsr8oV2
https://ift.tt/rtiQfey
एक टिप्पणी भेजें