Patrika Bulletin 19 October : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

आज का सुविचार

ईश्वर... सिर्फ़ मनुष्य को मनुष्य से मिलाने का कार्य करते हैं.. संबंधों में नजदीकियाँ या दूरियाँ बढ़ाने का काम मनुष्य स्वयं करता है.

 

आज क्या खास

- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के मतों की गणना आज नई दिल्ली स्थित एआइसीसी मुख्यालय में सुबह 10 बजे से
- राजस्थान में नए पुलिस महानिदेशक का नाम तय करने के लिए बैठक दिल्ली में आज, मौजूदा डीजीपी एम एल लाठर का कार्यकाल 3 नंवबर को होगा पूरा
- राज्य में खनिजों पर रॉयल्टी वसूली के लिए 27 स्थानों पर के 53 रॉयल्टी ठेकों की ऑनलाइन नीलामी आज से शुरू होगी
- रेलमंत्री बनने के बाद अश्विनी वैष्णव आज पहली बार आएंगे जयपुर, रेल विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के निवासी हैं
- 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का आज राजधानी जयपुर में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताएंगे आक्रोश
- भारत यात्रा पर आये संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो आज पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से करेंगे मुलाकात
- पीएम नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, सुबह 10 बजे गांधीनगर DefExpo22 का उद्घाटन, तो दोपहर 12 बजे मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का करेंगे शुभारंभ
- पर्यटक पुलिस योजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सुबह 9 बजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे संबोधित
- 'स्वच्छ भारत 2022' के तहत मेगा स्वच्छता अभियान की चांदनी चौक, नई दिल्ली से होगी शुरुआत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगे मौजूद
- कुतुब मीनार परिसर में पूजा की अनुमति देने संबंधी मूल याचिका पर दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई
- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) आम सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के पहले दौर की करेगा घोषणा
- टी 20 विश्व कप में आज आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच, इधर वार्म-अप मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से गाबा, ब्रिस्बेन में दोपहर 1.30 बजे से
- राजस्थान के कई हिस्सों में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना, तापमान में धीरे-धीरे हो रही गिरावट के साथ बढ़ने लगा सर्दी का एहसास

 

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 10 केस अलवर में और जयपुर में 7 केस मिले, राज्य में एकिटव केस घटकर 310 बचे
- दुनिया के तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी- 20 की अहम बैठक उदयपुर में होना तय, तीन दिन की बैठक 5 से 7 दिसंबर तक उदयपुर के तीन अलग-अलग होटलों में होगी
- राज्य सरकार ने बड़े सरकारी अस्पतालों में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के लिए 20 करोड़ रुपए मंजूर किए
- राज्य महिला आयोग ने पुरुषों के खिलाफ झूठी शिकायतें करने वाली 51 महिलाएं चिह्नित की, ब्योरा पुलिस को भेजकर कार्रवाई करने को कहा
- सरिस्का राष्ट्रीय वन्यजीव व बाघ अभयारण्य के दस किलोमीटर के दायरे में खनन पट्टे देने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
- राजधानी जयपुर में चल रही जेसीटीएसएल की सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा पकड़े जाने पर जुर्माना दोगुना कर 200 रुपए किया गया
- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव पर रोक 14 नवंबर तक बढ़ी, आरसीए को जवाब देने के लिए हाईकोर्ट से मिला समय
- स्मार्ट फोन पर अब आप स्क्रीन पर छूकर महसूस कर सकेंगे उत्पाद को, मद्रास आइआइटी के शोधकर्ताओं ने विकसित की नई टच स्क्रीन डिस्प्ले तकनीक
- समान नागिरक संहिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पेश हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि अदालत सरकार को मसौदा तैयार करने का निर्देश नहीं दे सकती
- बिलिकस बानो केस में 11 दोषियों की एक साथ रिहाई को लेकर गुजरात सरकार की ओर से पेश हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट की गंभीर आपत्ति, सुनवाई 29 नवंबर तक टली
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या में मनाएंगे छोटी दिवाली
- देश में अब रेल यात्रा भी आप कर सकेंगे उधारी पर, बिना रकम बुक कराएं टिकट, 3 से 6 माह में चुकाएं किराया, आइआरटीसी की योजना
- खराब सड़क के कारण नेशनल हाईवे पर होने वाले गंभीर हादसों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान
- पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर सना इरशाद मट्टू को पुरस्कार लेने न्यूयार्क जाने से नई दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया
- साल 2022 का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को, यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में सूर्यास्त के ठीक पहले होगा और पूरे भारत में दिखाई देगा
- सूर्यग्रहण के दौरान राज्य के खाटूश्यामजी, सांवलियाजी और सालासर बालाजी के पट रहेंगे बंद, करणी माता, जीणमाता के दर्शन खुले रहेंगे

- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2022-23 की मुख्य परीक्षा के लिए भरे गए आवेदनों ने अभ्यर्थी 10 नवंबर तक ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे
- शिक्षा विभागीय पदोन्नति समिति की प्राधानाचार्यों की वर्ष 2022 की डीपीसी के बाद अब 1684 पदों पर ऑनलाइन काउंसलिंग होगी
- राज्य के संभाग मुख्यालयों पर स्थापित शाला क्रीड़ा संगमों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षक तृतीय श्रेणी के 178 पद स्वीकृत किए
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती- 2022 के तहत विभिन्न साक्षात्कार 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लिए जाएंगे
- राज्य में डीएलडी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 10 नवंबर से 19 नवंबर तक होंगी
- मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर सीबीओ के 1422 पदों के लिए 7 नवंबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
-आइआइटी कानपुर में अवर सहायक के 119 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JgCiGl8
https://ift.tt/Bd1uvJk

Post a Comment

أحدث أقدم