आज का सुविचार
“अन्न के कण को और आनंद के क्षण को कभी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। हमेशा मुस्कुराते रहिए कभी अपने लिए कभी अपनों के लिए…..यही जीवन है।”
आज क्या खास
- धनतेरस आज शाम 6.02 बजे से कल रविवार शाम 6.03 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग कल सुबह 6.32 बजे से दोपहर 2.33 बजे तक, त्रिपुष्कर योग कल दोपहर 1.50 बजे से शाम 6.02 बजे तक
- धनवंतरि जयंती आयुर्वेद दिवस पर आज "हर घर हर दिन आयुर्वेद" थीम पर राज्य स्तरीय आयोजन जेएलएन मार्ग स्थित ओटीएस में दोपहर 3 बजे से
- राजस्थान के नाथद्वारा से आज 5जी की होगी सांकेतिक लॉन्चिंग, रिलायंस जियो के आकाश अंबानी करेंगे
- जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आज से मिलने लगेंगी कार्डियोलॉजी कैथ लैब, सेमीनार कक्ष, न्यूरोसर्जरी लैब, 256 स्लाइड स्पेक्ट्रल सीटी स्कैन और रेडियोलॉजी लैब की सुविधाएं, सीएम अशोक गहलोत करेंगे लोकार्पण
- अश्विनी वैष्णव का रेलमंत्री बनने के बाद पहला जयपुर दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को रेलवे में नियुक्ति पत्र वितरण के वर्चुअल समारोह का बनेंगे हिस्सा
- जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय में 23 दिव्यांग जनों को शाम 4 बजे स्कूटी वितरण कार्यक्रम, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया होंगे मौजूद
- मध्य प्रदेश के सतना में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के लगभग 4 लाख 51 हज़ार लाभार्थियों का 'गृह प्रवेशम' कार्यक्रम, पीएम नरेंद्र मोदी का शाम 4 बजे वर्चुअल संबोधन
- राष्ट्रपति अंगरक्षकों की रस्मी अदला-बदली कार्यक्रम आज रहेगा निरस्त, 29 अक्टूबर को सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के कारण लिया गया निर्णय
- पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की एक प्रतिमा का आज सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के होमबश पार्क में किया जाएगा अनावरण
- आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच, दोपहर साढ़े 12 बजे से सिडनी में खेला जाएगा मुकाबला
- शनि प्रदोष आज, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है प्रदोष व्रत
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 11 केस जयपुर में मिले, राज्य में एक्टिव केस अब 343
- राजस्थान रोडवेज ने जयपुर-दिल्ली लग्जरी बस के किराये में 150 रुपए घटाया, 1 नवंबर की रात 12 बजे से किराया 900 की बजाय लगेगा 750 रुपए
- भीमराव अंबेडकर विधि विवि में चल रही कार्मिकों की भर्तियों में अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए कुलाधिपति और राज्यपाल कलराज मिश्र ने लगाई रोक, जांच के आदेश
- लोन चुका देने के बावजूद ग्राहक को एनओसी न देने को जयपुर की स्थाई लोक अदालत ने गंभीर सेवादोष मानते हुए एचडीएफसी बैंक पर लगाया 72 हजार रुपए हर्जाना
- आइआइटी जोधपुर में बनेगा डीआरडीओ-इंडस्ट्री-एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सहमति पत्र पर हस्ताक्षर
- बीमा नियमक संस्था इरडा ने सभी बीमा कंपनियों को हैल्थ इंश्योरेंस में मानसिक बीमारियों को अनिवार्य रूप कवर करने का आदेश दिया
- दीपावली से ठीक पहले जयपुर ग्रेटर नगर निम के दमकल बेड़े में सात नए दमकल वाहन शामिल
- पिछली दिवाली से इस दिवाली के बीच भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 10 फीसदी गिरा
- दीपावली पर अगले साल से न्यूयार्क के सरकारी स्कूलों में भी रहेगा अवकाश
- राजस्थान के बाद पंजाब की सरकार ने भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया
- रबी सीजन में बुवाई के लिए यूरिया ओर डीएपी की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर आज कोटा और कल बूंदी में आएंगी यूरिया की रैक
- पर्यटन विभाग राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अवार्ड प्रदान करेगा, अवार्ड के लिए आवेदन 26 अक्टूबर तक जमा होंगे
- चार साल बाद एफएटीएप की ग्रे लिस्ट से बाहर आया पाकिस्तान, आतंकी देश घोषित कराने के भारत के प्रयासों को झटका
- रूस ने पीओके और अक्साई चिन को माना भारत का हिस्सा, पाकिस्तान और चीन को लगा करारा झटका
- भारत की दस सर्वकालिक श्रेष्ठ फिल्मों में पथेर पांचाली शीर्ष पर, शोले 10वें नंबर पर
- राजस्थान में सर्दी चमकी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज
- राजस्थान की 436 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा 1 से पांच तक में प्रवेश के लिए आवेदन 2 से 5 नवंबर तक जमा होंगे, 11 नवंबर से शुरू होगा शिक्षण कार्य
- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती के लिए 1 से 30 नंवबर की रात 12 बजे तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा- 2021 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 अक्टूबर से जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित बियानी कॉलेज के मैदान में, 141 पदों पर होनी है भर्ती
- डिस्कॉम्स की तकनीकी सहायक की भर्ती परीक्षा जयपुर के 6 केंद्रों पर 2 नंवबर को दुबारा होगी, तकनीकी कारणों से दुबारा कराई जा रही परीक्षा
- नीट यूजी के टॉप 50 ऑल इंडिया रैंकर्स में से 44 ने चुना एम्स दिल्ली
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aBTrogj
https://ift.tt/wYcqD5I
إرسال تعليق