Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, बीच में ही डूब जाएगा सूरज

Surya Grahan 2022: जयपुर। साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज हो रहा है। समस्त भूमंडल पर ग्रहणकाल 4 घंटा 30 मिनट का रहेगा। जयपुर में सूर्य ग्रहण एक घंटा 17 मिनट और 8 सेकंड तक रहेगा, यहां शाम 4.32 बजे से ग्रहण शुरू होगा और ग्रहण समाप्त शाम 6.32 बजे होगा, हालांकि इस बीच शाम 5.50 बजे ही सूर्यास्त हो जाएगा। ऐसे में जयपुर में सूर्य 51.77 फीसदी ग्रासमान रहने से करीब आधा राहु की छाया से ग्रसित होता हुआ नजर आएगा। जयपुर में ग्रहण मध्य शाम 5.33 बजे होगा।

जयपुर में सूर्य ग्रहण से पहले ही तड़के 4.15 बजे से सूतक लग गया। भारत में सूर्य ग्रहण अधिकतम पौने दो घंटे तक ही नजर आएगा, राजस्थान के जैसलमेर में सबसे अधिक 1 घंटा 42 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। सबसे कम समय सिर्फ 8 मिनट आसाम में दिखाई देगा, जगन्नाथपुरी में 19 मिनट सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

ग्रहण समाप्ति से पहले ही सूर्यास्त
जयपुर में 51.77 प्रतिशत सूर्यग्रहण होने से शाम 5.33 बजे आधा बिंब 50 प्रतिशत ही चमकीला दिखेगा। इस बीच सूर्यास्त हो जाएगा। ऐसे में जयपुरवासी ग्रहण का मेाक्ष नहीं देख पाएंगे, क्योंकि ग्रहण समाप्ति से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा।

 

यह भी पढ़े: खंडग्रास सूर्य ग्रहण, भारत के इस शहर में दिखेगा सबसे अधिक देर, टूटेगी 150 सालों की परंपरा

जयपुर में ग्रहण शुरू — शाम 4.32 बजे
ग्रहण का मध्य — 5.33 बजे
सूर्यास्त — 5.50 बजे
ग्रहण समाप्त — 6.32
ग्रहण समयकाल — एक घंटा, 17 मिनट 8 सैकंड
सूतक — तड़के 4.15 बजे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PFfc7ST
https://ift.tt/02uSUXE

Post a Comment

और नया पुराने