पिकअप में आए चोर, दो दुकानों के ताले तोड़ ले गए लाखों के जेवरात

लूणकरनसर. कस्बे में मंगलवार अलसुबह पिकअप में सवार होकर आए चोर ज्वेलर्स की दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात के तुरन्त बाद पुलिस को पता चलने के बावजूद चोर पकड़ में नहीं आए।


लूणकरनसर थानाधिकारी चन्द्रजीत ङ्क्षसह भाटी ने बताया कि लूणकरनसर के मुख्य बाजार में कपूरीसर निवासी लालचन्द सोनी व कुम्हारों का मोहल्ला के वार्ड 33 में रामावतार सोनी की दुकानों के चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अलसुबह चार बजे चोरी की वारदात हुई। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरी की वारदात की एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी भाटी मय जाब्ते मौके पर पहुंचे, लेकिन चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। घटना के बाद पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में चोर कालू कस्बे की तरफ निकलने की जानकारी मिली है। पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे।


लाखों के जेवरात उड़ाए
कस्बे की दो दुकानों से चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है। गणपति ज्वेलर्स के मालिक लालचन्द सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि चोर दुकान से सोने के लूंग व बालियां, 3 चेन व बाली तथा चांदी की पायल, अंगुठी व बिछिया, कडिय़ा चांदी, हाथ की चूडियां व कड़ा, छत्र व अणत, चेन, मादलिया व मूर्त सहित पॉलिश का सामान सहित करीब 30 हजार रुपए चुरा ले गए। वहीं कुलदेवी माता ज्वेलर्स के रामावतार सोनी ने बताया कि उसकी दुकान से सोने की छिल व बाली, पुराने चांदी के समान, चांदी के छत्र, चांदी के सिक्के, शिवङ्क्षलग सेट व 1500 रुपए तिजोरी व सामान ले गए।


एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कस्बे समेत तहसील क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर आमजन में भय व रोष व्याप्त है। मंगलवार अलसुबह हुई चोरी की वारदात के विरोध में कस्बे के बाजार आंशिक रूप से बंद रहे तथा बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान नेता प्रभुदयाल सारस्वत, प्रधान कानाराम गोदारा, लूणकरनसर उपसरपंच गणेशाराम मेघवाल व बजरंग गोशाला अध्यक्ष राजाराम धतरवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र कुमार भींचर व वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत करवाया कि पुलिस की उदासीनता से चोरी की वारदात दिनोंदिन बढ़ रही है, लेकिन चोरों को पकडऩे में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। प्रतिनिधिमण्डल ने प्रशासन को अवगत करवाया कि पूर्व में हुई चोरी के आरोपियों को शीघ्र पकड़कर माल बरामद किया जाना चाहिए। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RJFqfOK

https://ift.tt/TmrKUl6

Post a Comment

أحدث أقدم