नोखा. नोखा जिला अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी अब शीघ्र ही नगरपालिका टीम द्वारा संभाली जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। शहर की तरह अब जिला अस्पताल भी जल्द साफ-सुथरा देखने को मिलेगा। यह विचार शनिवार को पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर ने अस्पताल के निरीक्षण दौरान कहे।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता द्वारा जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वे टीम सहित जिला अस्पताल में पहुंचे। यहां अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील बोथरा के साथ लेबर रुम, मरीज भर्ती वार्डों, शौचालय और अस्पताल के बाहरी परिसर में घूमकर सफाई व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान डॉ. बोथरा ने अस्पताल प्रशासन के पास सीमित संसाधन होने से सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाने की समस्या से अवगत कराया।
उनसे विचार-विमर्श करने के बाद पालिका टीम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जिम्मा वृहद लोकहित में नगरपालिका द्वारा शीघ्र ही संभालने का आश्वासन देते हुए कार्य योजना बनाने का निश्चय किया। अब जिला अस्पताल की संपूर्ण सफाई व्यवस्था नगरपालिका अपने जिम्मे लेकर नोखा के आमजन को राहत देगी। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, सरपंच प्रतिनिधि सवाई ङ्क्षसह चरकड़ा, पार्षद जगदीश मांझू, देवकिशन जोशी, प्रतिनिधि सुखराम भादू, गोपी लखारा, ओमप्रकाश पारीक, डॉ रामचंद्र बिश्नोई, नर्सिंग ऑफिसर श्याम ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
शौचालय व चारदीवारी के होंगे कार्य
छतरगढ़़. केबिनेट मंत्री एवं खाजूवाला विधायक गोङ्क्षवदराम मेघवाल की अनुशंसा पर राज्य सरकार की ओर से खाजूवाला व पूगल पंचायत समिति की 74 विभिन्न स्कूलों में विकास कार्य करने के लिए 1.11 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पूगल प्रधान गौरव चौहान ने बताया कि केबिनेट मंत्री मेघवाल की अनुशंसा पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य सरकार ने खाजूवाला एवं पूगल पंचायत समिति की 74 सरकारी स्कूलों में शौचालय व चारदीवारी सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए 1.11 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। इन स्कूलों का मरम्मत कार्य समसा कार्यकारी एजेंसी द्वारा करवाया जाएगा। गौरतलब है कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की कई सरकारी स्कूल में शौचालय, कमरे, छत आदि जर्जर हालत की स्थिति में हैं। इस पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री मेघवाल को अवगत कराया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fKUy5qz
https://ift.tt/YKGkxLi
एक टिप्पणी भेजें