गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) मुद्दा बन रहा है। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जहां राजस्थान में लोगों को ओपीएस का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगा रही है, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप को निराधार बताने के लिए ट्िवटर पर ओपीएस लाभार्थी महिला व्याख्याता का वीडियो जारी किया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ओपीएस का राजस्थान में किसी को लाभ नहीं मिलने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट के जरिए आरोप लगाया कि राजस्थान में ओपीएस की केवल घोषणा होने की बात कहकर भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भ्रम फैला रही है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश व गुजरात में ओपीएस को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गलत ठहराने के लिए लाभार्थी डॉ. रोजी शाह का ट्िवटर पर वीडियो जारी किया है। वर्ष 2011 में राजकीय सेवा में आकर 2022 में कॉलेज शिक्षा लेक्चरर पद से सेवानिवृत डॉ. शाह इस वीडियो में बता रही हैं कि वे एनपीएस से ओपीएस में आईं और उन्हें ओपीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री शेखावत का गहलोत पर तंज
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा एक नया इतिहास बनाएगी, क्योंकि वहां किसी तरह का विपक्ष ढूंढने पर भी सामने नजर नहीं आ रहा है। रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे शेखावत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुजरात में भी राजस्थान मॉडल स्थापित करने के सवाल पर कहा कि राजस्थान का कौन सा मॉडल स्थापित करने की चर्चा गहलोत कर रहे हैं?केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति है और जिस तरह के हालात हैं, मुझे नहीं लगता गुजरात के लोग इस तरह के नेता और इस तरह के मॉडल को स्वीकार करने का सपने में भी सोचेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Wftd8ur
https://ift.tt/0oFdbM8
एक टिप्पणी भेजें