बीकानेर: आग से वुलन मार्केट जलकर खाक

बीकानेर. रतन बिहारी पार्क में लगी वुलन मार्केट को सोमवार रात आग ने जलाकर राख कर दिया। आग ने मार्केट में लगी पचास से अधिक गर्म कपड़ों की दुकानों को चपेट में ले लिया। आधे घंटे में आग ने ऐसा विकराल रूप धरा कि दूर-दूर तक आग की लपटे उठती दिखाई पड़ने लगी। इसमें लाखों रुपए का दुकानदारों को नुकसान हुआ है। रात करीब साढ़े दस बजे दो-तीन दुकानों से धुआं निकलता देख मार्केट में सो रहे लोग बाहर निकले। कुछ ही पलों में आग ने पूरी मार्केट को चपेट में ले लिया। दमकल की पांच गाडि़यों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। केईएम रोड और आस-पास के क्षेत्र की बिजली भी काट दी गई।

यहां पर लुधियाना वुलन मेला सेल लगी हुई थी। जो हर साल सर्दी से ठीक पहले लगती है और जनवरी तक चलती है। इस बार सेल लगे अभी दस-बारह दिन ही हुए है। बाहर के पचास से ज्यादा दुकानदारों ने यहां पर गर्म कपड़ों की दुकानें लगाई थी। जो आग में जलकर खाक हो गई। दुकानों पर स्वेटर, कोट, ब्लेजर, मफलर, टॉपी, स्वेट समेत सभी तरह के गर्म कपड़े बेचे जाते है।यह हर साल लगती है और बाजार से कम दाम पर कपड़े मिलते है। इसलिए ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग यहां खरीददारी करने आते है। दमकल की पांच गाडि़यों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। केईएम रोड और आस-पास के क्षेत्र की बिजली भी काट दी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w8mhqMJ

https://ift.tt/6LF2IdH

Post a Comment

और नया पुराने