हादसों को आमंत्रण दे रही है क्षतिग्रस्त सड़क

जयपुर। बांदीकुई क्षेत्र के बडिय़ाल कलां क्षेत्र में खटीक का तिबारा से लेकर बडिय़ाल कस्बे तक बनी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सडक में कदम कदम पर गहरे गडढे हो रहे है। सड़क से निर्माण साम्रगी गायब हो चुकी है। तथा सडक ने गड्ढों का रूप ले लिया है। ऐसे में क्षति ग्रस्त सड़क हर समय हादसों को आमंत्रण देती नजर आ रही है।

समाज सेवी भवर सिंह मेडी,धर्मेंद्र भारद्वाज, लक्की बना ने बताया कि कस्बे में खटीक का तिबारा से लेकर बडियाल कस्बे तक बनी सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त हो रही है। बडिय़ाल कलां में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के लिए निर्माण साम्रगी सप्लाई करने के लिए प्लांट बना हुआ था। जहां प्लांट से दिन भर निर्माण साम्रगी से गुजरते ओवरलोड वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। कई बार स्थानीय लोगो ने कंपनी के अधिकारियों के समक्ष विरोध भी जताया। लेकिन कंपनी के अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। यहीं नहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क संकरी है। यहां से प्रतिदिन बांदीकुई,लोटवाडा, मंडावर सहित दर्जनों गांवों के लिए आवागमन होता रहता है। सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से दुपहिया वाहन हिचकौले लेते रहते है। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। बारिश का पानी गडढो में भर जाने से राहगीर एवं दुपहिया वाहन चालको को दूर से गड्ढे दिखाई नहीं देते है। और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं कराऐ जाने से ऐसा लग रहा है कि शायद प्रशासन किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6v1SarE
https://ift.tt/zTgsyAK

Post a Comment

أحدث أقدم