खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में मृतका के भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें आरोप लगाया है कि बहन के ससुराल वाले उससे आए दिन दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में खोह नागोरियान निवासी फिरोज मोहम्मद ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि उसकी बहन गुलशन का विवाह 21 फरवरी 2022 को शायना विहार खोह नागोरियान निवासी मजहर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को पति मजहर, ससुर मईनुद्दीन और सास आए दिन शादी में कम दहेज के ताने देकर शारीरिक और मानसिक रुप से मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसके साथ ही बहन से आए दिन दहेज की मांग करते थे, जिसे पूरा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते रहते थे।
ससुराल छोड़कर आए थे बहन को
16 नवंबर को बहन गुलशन घर आई थी। रात 9 बजे खाना खाने के बाद जीजा नईम और वह साथ जाकर ससुराल छोड़कर आए थे। 17 नवंबर को रात में उसके पति सास ससुर उनके परिचित शहजाद और मैईनु ने साजिश के तहत उसकी आठ माह की गर्भवती बहन की हत्या कर दी। बहन की हत्या के लिए उसका पति व ससुराल वाले जिम्मेदार हैं।
पति बोला पत्नी करती थी परेशान
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति मजहर ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसे परेशान करती थी। छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। इससे आए दिन घर में तनाव का माहौल रहता था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c7mCdY8
https://ift.tt/ZUbsz2O
إرسال تعليق