नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में 25 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ण हुई। नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। भरे हुए नाम निर्देशन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। कांग्रेस प्रत्याशी कस्तुरी देवी, भाजपा प्रत्याशी कान्ता देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कांग्रेस की ओर से सुमन ने भी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन पहले कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी कस्तुरी देवी नामांकन पत्र भरने पहुंचे। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, पार्षद मनोज बिश्नोई, पूर्व पार्षद हजारीमल देवड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रत्याशी के रिश्तेदार व वार्डवासी साथ रहे।
इसके बाद भाजपा की ओर से प्रत्याशी कांता देवी ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महापौर सुशीला कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, मोहन सुराणा,अशोक प्रजापत, अरुण जैन, मनीष आचार्य, पार्षद सुधा आचार्य, अनूप गहलोत, किशोर आचार्य, विनोद धवल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीसरा नामांकन पत्र कांग्रेस की ओर से सुमन ने प्रस्तुत किया।
समर्थकों व पार्टी नेताओं के साथ पहुंची प्रत्याशीनामांकन पत्र भरने के दौरान कांग्रेस व भाजपा की ओर से प्रत्याशी पार्टी के पदाधिकारियों, कई पार्षदों, कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंची। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान बाहर की ओर से पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी चलती रही। नामांकन पत्र भरने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।
अपनी-अपनी जीत के दावे
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र भरने के बाद दोनों पार्टियों के शहर अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे किए। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि वार्ड संख्या पांच में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेगी। पूरी पार्टी पिछले कई दिनों से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। घर-घर जनसम्पर्क कर वार्डवासियों से समर्थन मांगा जाएगा। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि वार्ड संख्या पांच में कांग्रेस फिर जीत का परचम फहराएगी। पार्टी पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटेगी। वार्डवासियों का आशीर्वाद फिर से कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा।
नामांकन पत्रों की जांच आज
रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा के अनुसार वार्ड संख्या पांच के उप चुनाव के लिए सोमवार को तीन नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच मंगलवार सुबह 10.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर अपराह्न 3 बजे तक है। चुनाव चिह्न का आवंटन 18 नवंबर को होगा। मतदान 25 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से होगी।
नगर निगम उप चुनाव - फैक्ट फाइल
5806 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग2944 पुरुष मतदाता
2862 महिला मतदाता06 मतदान केन्द्र स्थापित
25 नवंबर को होगा मतदान27 नवंबर को होगी मतगणना
- वार्ड संख्या 5 में होना है उप चुनाव
-ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है वार्ड
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fj8MoLN
https://ift.tt/Cb3VeZ6
إرسال تعليق