जयपुर। बांदीकुई में सैनिक कल्याण बोर्ड मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर शहीद होना गौरव की बात हेै। शहीदों के त्याग एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गुढा ने यह बात ग्राम पंचायत मुही के दिलावरपुरा निवासी असम राईफल्स में तैनात राजेन्द्र मीणा के शहीद होने के बाद रविवार को शहीद की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
मंत्री गुढा ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार जनों की सेवा करना पुनित कार्य है। कृषि विपणन बोर्ड मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा कि सरकार से शहीद राजेंद्र मीणा के परिवार को अधिक से अधिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाऐगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना ने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय का नामकरण शहीद के नाम से करवाने का भरोसा दिलाया। प्रतिमा अनावरण समारोह में मुही सरपंच पंकज शर्मा ने शहीद के परिवार जनों को सरकार की ओर से अभी तक सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सरपंच ने बताया कि शहीद की पत्नी को आज भी अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है। शहीद के स्मारक में परिजनों ने पैसा लगाकर ही कार्य पूर्ण करवाया है। इस पर मंत्री गुढा ने सेना से रिपोर्ट नहीं आने का हवाला देते हुए जल्दी ही सभी कार्य पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिलाया।
इस मौके पर बसवा पंचायत समिति प्रधान सीताराम मीणा, भामाशाह केदार मीणा, बैजूपाडा प्रधान सरोज मीणा, बांदीकुई नगर पालिका चेयरमैन इंदिरा बैरवा, जिला सैनिक कल्याण कोष अधिकारी रघुनाथ सिंह, दिलीप सिंह शेखावत,भूतपूर्व सैनिक परिवार कल्याण बोर्ड जिला अध्यक्ष विजेंद्र बांसड़ा, वारंट ऑफीसर सुरेंद्र सिंह,राइफ लमैन पुष्पेंद्र,निहाल सिंह, दिनेश कुमार,कृष्णा चेची, दौलत राम मीणा, जिला परिषद सदस्य सीताराम बडगूजर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजसिंह सिहरा, पूर्व प्रधान सुबुद्धी राम मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा आदि ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विधार्थियों ने शहीद की शहादत पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। जहां उपस्थित लोगो की आंखें नम हो गई। मंच संचालन हरिओम मीणा ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VYHjGaf
https://ift.tt/pGqKWY7
एक टिप्पणी भेजें