बीकानेर : शहर के पुराने विद्युत तंत्र को बदलेंगे

बीकेईएसएल ने शहर के भीतरी हिस्सों के पुराने व जर्जर हो चुके विद्युत तंत्र को बदलने की एक व्यापक कार्ययोजना बनाई है। मौजूदा विद्युत तंत्र इतना पुराना हो गया है कि शार्ट सर्किट या स्पार्किंग होने दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस कार्ययोजना पर कम्पनी करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

 

 

बीकानेर शहर में बिजली वितरण कंपनी के बीकेईएसएल के सीओओ जयन्तराय चौधरी ने बताया कि अन्दरूनी पुराने क्षेत्रों में विद्युत तंत्र बेहद पुराने के साथ जर्जर हालत का हो गया है। लोड बढ़ने पर पुरानी एरियल बंच केबल व पतले तारों के जलने लगातार शिकायतें लगातार आ रही हैं। कार्ययोजना के तहत पुरानी केवल हटाकर उसकी जगह पर्याप्त साइज की केबल और ज्वाइंट बॉक्स लगाए जाएंगे। इससे काफी हद तक बचाव हो सकेगा। इसके लिए करोड़ों रुपए व्यय किए जाएंगे।

 

 

 

आम उपभोक्ता करें सहयोग

 

पुराना विद्युत तंत्र बढे हुए बिजली के लोड को सहन करने में सक्षम नहीं हैं जिससे विद्युत दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पिछले दिनों पहले शहर के अन्दर पुरानी केबल जल जाने पर कम्पनी ने कार्ययोजना के तहत तत्काल पुरानी केबल हटाकर नई केबल व डिस्टीब्यूशन बॉक्स लगाने का काम शुरू किया था। उस समय कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुरानी ही केबल को चालू करने की जिद की जो उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए उचित नहीं थी। आम लोगों को इस कार्य में सहयोग करना होगा ताकि दुर्घटना से बचाव हो सके। चार दीवारी क्षेत्र में जनसंख्या बढ़ती गई, उसके अनुरूप मूलभूत सुविधाएं तो बढ़ती रही लेकिन पुराने बिजली के खंभों एवं लाइनों पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया। खंभे भी जर्जर हो रहे थे। बीच-बीच में कुछ बदले भी गए। लाइनों में भी कार्य हुए पर यह अपर्याप्त रहे। अब कंपनी ने इस बारे में कार्य योजना बनाई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nFSR0Pz

https://ift.tt/c139DGg

Post a Comment

أحدث أقدم